Home विश्व समाचार हम तानाशाहों का साथ नहीं देते, ट्रंप और पुतिन की करीबी से...

हम तानाशाहों का साथ नहीं देते, ट्रंप और पुतिन की करीबी से बौखलाए अमेरिकी अधिकारी

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मई 2025 में यूक्रेन में डेविस ने अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उनसे पहले ब्रिजिट ब्रिंक इस पद पर थीं, जो खुद एक करियर राजनयिक थीं, लेकिन उन्होंने ट्रंप की यूक्रेन नीति पर अपनी आपत्तियों के कारण इस्तीफा दे दिया था।

यूक्रेन में अमेरिका की राजदूत रहीं ब्रिजेट ब्रिंक ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार दिया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने इस बात से खफा होकर पद से इस्तीफा दिया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन का साथ दे रहे हैं। वहीं, अब खबरें हैं कि यूक्रेन में अमेरिका की कार्यकारी राजदूत जूली डेविस भी इन कारणों के चलते ही पद छोड़ने की तैयारी कर रहीं हैं।

ब्रिंक ने लिखा, ‘जब ट्रंप ने हमारे डेमोक्रेटिक साथी के बजाए पुतिन का साथ देना शुरू किया, तो मैंने यूक्रेन में अमेरिका के राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि मुझे बोलना ही होगा और चुनाव लड़ना पड़ेगा, क्योंकि हम तानाशाहों का पक्ष लेने वाले लोग नहीं हैं।’ ब्रिंक साल 2022 से 2025 तक कीव में नियुक्त थीं।

एक और अधिकारी पद छोड़ सकती हैं

मंगलवार को अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि डेविस अपना पद छोड़ सकती हैं और रिटायर होसकती हैं। रॉयटर्स के अनुसार, फाइनेंशियल टाइम्स ने सबसे पहले डेविस के जाने की खबर दी। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के साथ उनके मतभेदों के कारण हुआ। साथ ही, यूक्रेन के लिए ट्रंप के कम होते समर्थन की वजह से डेविस अपने पद से निराश हो गई थीं।

मई 2025 में यूक्रेन में डेविस ने अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उनसे पहले ब्रिजिट ब्रिंक इस पद पर थीं, जो खुद एक करियर राजनयिक थीं, लेकिन उन्होंने ट्रंप की यूक्रेन नीति पर अपनी आपत्तियों के कारण इस्तीफा दे दिया था। डेविस 2023 से साइप्रस में अमेरिकी राजदूत के रूप में भी सेवा दे रही थीं और कीव में भी दोहरी भूमिका में रहीं।

ट्रंप की कोशिशें बेकार

खास बात है कि ट्रंप लंबे समय से यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। जनवरी 2025 में पद संभालने के बाद से ही उन्होंने रूसी हमले का जिम्मेदार यूक्रेन को बताया है। साथ ही कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के साथ भी उनके रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं।

क्या बोला अमेरिका

इधर, अमेरिका के विदेश विभाग ने इस बात से इनकार किया है कि ट्रंप के साथ मतभेदों के चलते डेविस पद छोड़ रहीं हैं। प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा, ‘राजदूत डेविस रूस और यूक्रेन के बीच एक स्थायी शांति लाने के लिए ट्रंप प्रशासन के प्रयासों की एक दृढ़ समर्थक रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह जून 2026 में आधिकारिक तौर पर कीव छोड़ने और विभाग से रिटायर होने तक गर्व के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN