Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत में हनीमून- ऑफबीट डेस्टिनेशंस
हनीमून सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि दो लोगों के नए रिश्ते की सबसे खूबसूरत शुरुआत होता है। लेकिन हर कपल गोवा, मनाली या शिमला जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना नहीं चाहता- खासतौर पर तब, जब बजट भी ध्यान में रखना हो। ऐसे में ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें हैं जहां प्राकृतिक सुंदरता, रोमांटिक माहौल और सुकून तीनों का परफेक्ट मेल मिलता है। इन जगहों पर ना सिर्फ भीड़ कम होती है, बल्कि होटल, होमस्टे और लोकल फूड भी किफायती होता है। अगर आप अपने हनीमून को यादगार, निजी और बजट-फ्रेंडली बनाना चाहते हैं, तो ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए बिल्कुल सही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


