Home व्यापार समाचार सोलर पावर प्रोजेक्ट वाली कंपनी का आ रहा IPO, 2.55 करोड़ होंगे...

सोलर पावर प्रोजेक्ट वाली कंपनी का आ रहा IPO, 2.55 करोड़ होंगे फ्रेश शेयर

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की EPC कंपनी सद्भाव फ्यूचरटेक का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च होगा। कंपनी ने फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मार्केट में एनर्जी सेक्टर से जुड़ी एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। दरअसल, सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की EPC कंपनी सद्भाव फ्यूचरटेक का आईपीओ लॉन्च होगा। कंपनी ने फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। DRHP के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में 2.55 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू होगा।

इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयर बेचने वालोंमें 235 करोड़ रुपये के शेयर शामिल हैं। बता दें कि प्रमोटर साईकत रॉय, भूपिंदर सिंह, नीलम जैन समेत कुछ अन्य व्यक्ति और संस्थाएं OFS में शेयर बेचेंगे। आईपीओ के नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

सद्भाव फ्यूचरटेक सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के काम में लगी हुई है, जिसका खास जोर सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम, रूफटॉप सोलर सिस्टम और जमीन पर लगने वाले सोलर सिस्टम से जुड़े सेगमेंट्स पर है। इसकी कुल इंस्टॉल की गई क्षमता 171.68 MW है, जिसमें 171.53 MW के सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम और 0.15 MW के रूफटॉप सोलर सिस्टम शामिल हैं। DRHP की तारीख तक कंपनी के पास एक EPC कॉन्ट्रैक्ट था और उसे 120 MW का जमीन पर लगने वाला सोलर सिस्टम लगाने के लिए दो ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (आशय पत्र) मिले थे।

वित्तीय मोर्चे पर, कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 के 73.05 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 302 करोड़ रुपये हो गया। यह करीब 103% की CAGR से बढ़ा। इसका प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 के 0.85 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 30.80 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 502.56% की CAGR दर्ज की गई।

किन राज्यों तक विस्तार

पिछले कुछ साल में इस कंपनी ने महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में अपना विस्तार किया है। फरवरी के आखिर तक सद्भाव फ्यूचरटेक की ऑर्डर बुक का कुल मूल्य 2016 करोड़ रुपये था, जिसमें से 30 सितंबर 2025 तक 585.88 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बुक किया जा चुका था।

इस ऑर्डर बुक में 19 प्रोजेक्ट्स शामिल थे, जिनके पूरा होने की समय-सीमा 3 से 18 महीने के बीच थी। कुल ऑर्डर बुक में सरकारी एजेंसियों और निजी ग्राहकों द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिसमें 65.18% सरकारी प्रोजेक्ट हैं और 34.82% निजी ग्राहकों के प्रोजेक्ट हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN