Home व्यापार समाचार सोना-चांदी के आज के क्या हैं भाव? सस्ता हुआ या महंगा, चेक...

सोना-चांदी के आज के क्या हैं भाव? सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें लेटेस्ट रेट

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Rate Today 17 March: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़े भू-राजनीतिक जोखिमों और डॉलर में आई उतार-चढ़ाव ने इस कीमती धातु की मांग को बढ़ा दिया है।

Gold Silver Rate Today 17 March: मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़े भू-राजनीतिक जोखिमों और डॉलर में आई उतार-चढ़ाव ने इस कीमती धातु की मांग को बढ़ा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोना-चांदी के आज के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अप्रैल वायदा अनुबंध में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के मई वायदा में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की छलांग लगी और यह 2,59,569 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं रेट

सिंगापुर में सुबह स्पॉट गोल्ड 5,005.54 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। चांदी 0.1% बढ़कर 80.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें 0.3% की गिरावट आई थी। वहीं, तेल की कीमतों में सोमवार को गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी देखी गई। इस साल सोने की कीमतों में अब तक करीब 16% की तेजी आई है।

क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम

कारण 1- कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे निवेशक महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास पर असर पड़ने की आशंका को लेकर चिंतित हैं। तेल की ऊंची कीमतें सीधे तौर पर महंगाई बढ़ाने का काम करती हैं, जिससे सोना एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरता है।

कारण-2: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 मार्च को होने वाली नीतिगत बैठक से पहले अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बदलती भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। ब्याज दरों में कटौती न होने की संभावना से डॉलर को कुछ मजबूती मिल सकती है, लेकिन मध्य पूर्व का संकट सोने की मांग को बनाए रखेगा।

ऑगमॉन्ट मेंशोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने बताया कि दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता के बीच कीमती धातुएं फिलहाल एक कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में सोने और चांदी दोनों के लिए अहम तकनीकी स्तर सामने आ रहे हैं।

सोने-चांदी को लेकर क्या करें निवेशक

उन्होंनेकहा, “सोने की कीमतों को लगभग 5,000 डॉलर का समर्थन (सपोर्ट) मिला है, जबकि चांदी 80 डॉलर के स्तर के आसपास स्थिर बनी हुई है। बाजार में उतार-चढ़ाव के इस माहौल में ये स्तर बेहद अहम सपोर्ट जोन हैं, जो अलग-अलग आर्थिक धारणाओं से प्रेरित है।” चैनानी ने आगे बताया कि चांदी फिलहाल 80 डॉलर के स्तर पर मजबूती से टिकी हुई है, लेकिन उन्होंने आगाह किया कि इस सीमा से लगातार नीचे जाने पर कीमतों में और गिरावट आ सकती है और यह 75 डॉलर और यहां तक कि 70 डॉलर तक जा सकती है। वहीं, अगर खरीदारी में फिर से तेजी आती है, तो निकट भविष्य में कीमतें बढ़कर 90 डॉलर और संभावित रूप से 95 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर सोना मौजूदा स्तरों से ऊपर बना रहता है और मोमेंटम हासिल करता है, तो सुरक्षित निवेश की मांग और बदलती आर्थिक स्थितियों के समर्थन से यह निकट भविष्य में 5,200 डॉलर की ओर बढ़ सकता है और उसके बाद 5,250 डॉलर के स्तर को भी चुनौती दे सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN