Home  लाइफस्टाइल समाचार सोना-चांदी और नवरत्नों से बनी है दुनिया की सबसे महंगी साड़ी, गिनीज...

सोना-चांदी और नवरत्नों से बनी है दुनिया की सबसे महंगी साड़ी, गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

29
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

World’s most expensive saree: डिजाइनर और एक से बढ़कर एक एक्सपेंसिव साड़ी देखी होगी। लेकिन दुनिया की सबसे कीमती साड़ी की खासियत उन मंहगी साड़ियों से अलग है। जिस पर सोने-चांदी के साथ नवरत्नों को जड़कर कलाकारी की गई है। इस साड़ी को गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। खासियत आप भी जान लें..

अलग-अलग डिजाइन की साड़ी तो खूब मार्केट में देखी होगी। जिसके प्राइज कई बार आपके बजट के बाहर भी होंगे लेकिन कभी सोचा है कि आखिर सबसे महंगी साड़ी की कीमत क्या होगी? उस पर कौन सी डिजाइन बनी होगी और वो किस कपड़े से तैयार की गई होगी। कभी इस तरह का सवाल दिल में आया हो तो इसका जवाब जरूर जान लें। दरअसल, दुनियाभर की सबसे महंगी साड़ी का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जिसे दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी साड़ी माना जाता है। इस साड़ी की कीमत से लेकर डिजाइन सबकुछ खास है। तो चलिए जानें वर्ल्ड्स मोस्ट एक्सपेंसिव साड़ी डिटेल…

दुनिया की सबसे महंगी साड़ी है ‘द विवाह पट्टू साड़ी’

गिनीज बुक में दर्ज और दुनिया की सबसे महंगी साड़ी है ‘द विवाह पट्टू साड़ी’। जिसकी कीमत है करीब 39,31,627 रुपये थी। इस साड़ी पर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग को तराशा गया है। और इस पेंटिंग को बनाने के लिए गोल्ड, सिल्वर, प्लेटनिम जैसे कीमती मेटल के धागों का इस्तेमाल किया गया है।

साड़ी पर जड़े हैं कीमती पत्थर और मेटल

इस साड़ी की डिजाइन और एंब्रायडरी को तराशने के लिए डायमंड, रूबी, नीलम और पन्ना यानी एमरॉल्ड का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कढ़ाई के लिए सोने, चांदी और प्लेटिनम के धागों का इस्तेमाल हुआ है।

आखिर क्यों खास है ये साड़ी

साड़ी पर केवल रत्नों और सोने-चांदी के धागों से वर्क किया गया है। इसलिए ये फेमस नही हैं बल्कि इस साड़ी पर बनाई गई डिजाइन बेशकीमती है। पेंटर राजा रवि वर्मा की कुल 11 पेंटिग को साड़ी पर उकेरा गया है। जिसमे से सबसे खास है गैलेक्सी ऑफ म्यूजिशियंस, जिसमे महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में रेडी होकर अलग-अलग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाती दिख रही हैं। इस डिजाइन को सोने, चांदी और प्लेटिनम के धागों से पूरी तरह से हाथ से बुनकर तैयार किया गया है।

पल्लू है कीमती

साड़ी के पल्लू पर इस सुंदर पेंटिंग को बुना गया है। जिसमे देश की यूनिटी दिखती है। केरल की महिला वीणा बजाते दिख रही तो वहीं नॉर्थ इंडिया की महिला तबला बजा रही, पश्चिम की महिला सारंगी तो वहीं अलग-अलग महिलाएं तानपुरा, सितार और ढोलक बजाते दिख रही हैं। सबसे खास बात कि ये पूरी डिजाइन ऐसे दिखती है जैसे प्रिंट हुआ है लेकिन इसे बेहद सफाई और कारीगरी के साथ कीमती तारों से बुनकर तैयार किया गया है और ये साड़ी पूरी तरह से हाथ की बुनाई से बनी है।

कितनी मात्रा में सोने-चांदी का हुआ इस्तेमाल

साड़ी में कुल 59.7 ग्राम गोल्ड, 3.913 कैरेट डायमंड, 120 मिलीग्राम प्लेटिनम, 5 ग्राम चांदी, 2.985 कैरेट रूबी, 55 सेंट्स ऑफ एमरॉल्ड, 3 सेंट्स ऑफ पीला सैफायर, 14 सेंट्स कैट आई, 10 सेंट टोपाज, 2 ग्राम पर्ल और 400 ग्राम कोरल का इस्तेमाल किया गया है। जिससे साड़ी पर बनी डिजाइन को हाथ से बुनकर तैयार किया गया है। साड़ी का कुल वजन 8 किलोग्राम है। वहीं ब्रोकेड में कुल 64 कलर शेड दिखते हैं और 10 यूनिक डिजाइन भी।

किसी सेलिब्रेटी ने नहीं पहनी

इस साड़ी की खास बात है कि इसे आज तक किसी सेलिब्रेटी ने नहीं पहनी है। इस साड़ी को केवल एक मास्टरपीस की तरह माना जाता है। जिस पर उल्लेखनीय काम किया गया है।

आखिर किसने खरीदी है ये साड़ी

इतनी महंगी साड़ी की खासियत जानने के बाद मन में सवाल उठता है कि इसका मालिक कौन है। तो बता दें कि इंटरनेट की जानकारी के अनुसार इस साड़ी के दो खरीदार हो चुके हैं। पहला खरीदार बेंगलुरू का बिजनेसमैन है जिसने शादी की 10वीं एनिवर्सरी पर इसे खरीदा था। वहीं दूसरा वर्जन जिसकी लागत 40 लाख रुपये थी 2009 में कुवैत के एक बिजनेसमैन ने ली थी।

पहनी जा सकती है ये साड़ी

नवरत्नों से सजी और सोने-चांदी के धागों से तैयार इस साड़ी को इस तरह बनाया गया है कि ये आसानी से पहनी जा सकती है। इस साड़ी को चेन्नई सिल्क कांचीपुरम रेशम से बनाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN