Home मनोरंजन समाचार सेट पर खानपान को लेकर भी होता है भेदभाव, गोविंद नामदेव ने...

सेट पर खानपान को लेकर भी होता है भेदभाव, गोविंद नामदेव ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/24/1200x900/GN_1771896248553_1771896252925.jpg

Govind Namdev: सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने बताया कि सेट पर छोटे स्टार्स के साथ बड़े एक्टर्स की तुलना में अलग व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि खानपान और वैनिटी तक में फर्क होता है। गोविंद ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ने यह सब बदलने की कोशिश की थी।

फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे स्टार कास्ट और क्रू के साथ होने वाला भेदभाव और असमानता बहुत पहले से बहस का मुद्दा रहा है। अब एक्टर गोविंद नामदेव के एक बयान के बाद इस टॉपिक पर फिर से बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। बीते कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे गोविंद ने बताया कि सेट पर सिर्फ फीस ही नहीं, बल्कि व्यवहार और खाने-पीने तक में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के दौरान अक्षय कुमार इस माहौल से अलग नजर आए और उन्होंने सभी को बराबरी से बर्ताव करने की कोशिश की।

बड़े स्टार्स नहीं लेते छोटे एक्टर्स से राय

हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में जब गोविंद नामदेव से पूछा गया कि क्या बड़े स्टार्स उनके अनुभव का फायदा लेने के लिए उनसे सलाह लेते हैं? तो इस सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि इंडस्ट्री का सिस्टम ऐसा नहीं है। गोविंद ने कहा कि बड़े स्टार्स को लगता है कि अगर वो किसी दूसरे एक्टर से सलाह लेंगे तो इससे उनकी छवि छोटी हो सकती है। गोविंद नामदेव ने बताया, ‘स्टार्स को लगता है कि अगर वे पूछेंगे तो सामने वाला सोचेगा कि उन्हें काम नहीं आता या उनमें कोई कमी है। वो खुद को टॉप लेवल पर मानते हैं, इसलिए उन्हें जरूरत महसूस नहीं होती।’

क्लास से हिसाब से बदलती हैं चीजें

गोविंद ने बताया कि अगर कोई स्टार कुछ पूछना भी चाहता है तो वह अपने बराबर के स्टार से ही बात करेगा। उन्होंने बताया कि वह अक्सर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हैं, इसलिए कई लोग उन्हें छोटा एक्टर समझ लेते हैं। उनके मुताबिक बॉलीवुड में एक साफ क्रमबद्ध सिस्टम है, जहां पर हर चीज उसी हिसाब से तय होती है। उन्होंने फिल्म सेट पर मौजूद क्लास डिवाइड का भी जिक्र किया। गोविंद ने कहा कि इंडस्ट्री में बड़े और छोटे स्टार का सिस्टम चलता है। जिसकी फीस ज्यादा होती है, उसे बड़ी वैनिटी वैन मिलती है। लेकिन बात सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं होती, गोविंद ने बताया कि यह स्टेटस इससे कहीं आगे तक जाता है।

खाने में भी किया जाता है भेदभाव

इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने कहा कि वैनिटी के अलावा बाकी सुविधाएं भी उसी हिसाब से दी जाती हैं। गोविंद ने कहा- यहां तक कि खाने में भी फर्क होता है। स्टार्स के लिए अलग खाना बनता है, जबकि बाकी कलाकार और टेक्नीशियन कुछ और खाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जिक्र किया कि ‘ओह माय गॉड’ की शूटिंग का उनका अनुभव अलग था। गोविंद के मुताबिक, उस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार और डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने मिलकर तय किया था कि सभी लोग एक जैसा खाना खाएंगे और सभी के साथ बराबरी का बर्ताव होगा। अगर किसी की खान-पान की अलग जरूरत है, जैसे वह प्याज-लहसुन नहीं खाता, तो वह अलग बात है। लेकिन बाकी सबके लिए एक जैसा इंतजाम होगा। गोविंद ने कहा कि उस समय सेट का माहौल बिल्कुल अलग और पॉजिटिव था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN