Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/somi_1775743116455_1775743134745.jpgसोमी अली ने बिना नाम लिए कहा है कि एक सुपरस्टार एक्टर के खिलाफ बोने के बाद उन्हें बायकॉट कर दिया था इंडस्ट्री के कई लोगों ने। वहीं कई उनके दोस्तों ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी।
सोमी अली अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपनी लाइफ के कुछ ऐसे किस्सों को शेयर करती हैं जिसके बाद बवाल हो जाते हैं। अब सोमी ने बताया कि कैसे जब पब्लिकली उन्होंने अब्यूजिव रिलेशनशिप पर बात की तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। सोमी ने भले ही समान का नाम डायरेक्टली नहीं लिया, लेकिन एक समय ऐसा था जब वह एक्टर के साथ लंबे रिलेशनशिप में थे।
एक्स का जब किया खुलासा, बॉलीवुड ने किया बायकॉट
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोमी ने एक सुपरस्टार एक्टर के साथ अपने अब्यूजिव रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा, ‘किसी ने मेरा साथ नहीं दिया जब मैंने एक्टर को लेकर बात की। यहां तक कि बॉलीवुड में मुझे बायकॉट कर दिया गया। मैंने उस शख्स के खिलाफ बोला और उसका बदला उन्होंने ये फैसला लेकर किया कि वे मेरा एनजीओ बर्बाद कर देंगे और मेरी रेपुटेशन खराब कर देंगे।’
सुनील-विवेक ने की बात बंद
सोमी ने आगे कहा, ‘सुनील शेट्टी जैसे लोग, विवेक ओबेरॉय जो मेरे राखी भाई थी, सबने मुझसे बात करनी बंद कर दी। मैं यही सोचती कि अचानक ये सब क्या हो गया।’
फिल्म इंडस्ट्री में वह कैसे आईं, इस पर सोमी ने कहा कि एक्टिंग कभी उनका प्लान नहीं था। वहीं भारत छोड़ने पर सोमी ने कहा, ‘सबको पता है कि मैं एक्टिंग के लिए नहीं गई थी। एक्टिंग बस हो गई। मैं तो किसी और वजह से गई थी।’
सोमी ने आगे कहा, ‘मैं भाग्य पर विश्वास करती हूं। जो होना होता है वो होगा, जो लिखा होता है वो होना ही है। आप उसे नहीं बदल सकते।’
फिल्म में काम का एक्सपीरियंस
सोमी ने फिर संजय दत्त, ओम पुरी और सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। वह बोलीं, ‘मैं यंग गर्ल थी जो एक्टिंग में इंट्रेस्टेड नहीं थी। मैं हमेशा अपने डांस रिहर्सन मिस करती हूं। मैं सुनील शेट्टी को रोशन तनेजा की क्लास से खींचकर शिव सागर ले जाती थी और बोलती कि चलो पाव भाजी खाते हैं। मैंने कई टॉप एक्टर्स संग काम किया।’
सोमी की फिल्में
बता दें कि सोमी ने अंथ, यार गद्दार, तीसरा कौन, कृष्ण अवतार जैसी फिल्मों में काम किया है और सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी और संजय दत्त के साथ काम कर चुकी हैं।
सोमी बोलीं- मेरा यूज किया गया
सोमी ने यह भी बताया कि सोमी के साथ इस दौरान काफी गलत भी हुआ। वह बोलीं, ‘मैं काफी यंग थी। मैं 16 साल की थी और मुझे यूज किया गया, मेरा फायदा उठाया गया। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं शरीफ थी। मैंने कई गलतियां की है। मैंने कई गलत लोगों पर ट्रस्ट किया।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

