Home मनोरंजन समाचार सुनील लहरी के घर में झूठा रिश्तेदार बनकर आया शख्स, सुनाया रामायण...

सुनील लहरी के घर में झूठा रिश्तेदार बनकर आया शख्स, सुनाया रामायण के दिनों का ऐसा ही किस्सा

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/sunil_lahri_1774926336220_1774926336368.jpg

रामायण के एक्टर्स के लिए दर्शकों का क्रेज अलग लेवल का है। अब लक्ष्मण सुनील लहरी ने रीसेंट किस्सा बताया है जिसमें उनके घर एक शख्स ने घुसने की कोशिश की थी। रामायण के दिनों में भी उनके साथ ऐसा हो चुका है।

रामायण एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अब एक वीडियो में उन्होंने एक मजेदार घटना का जिक्र किया। उनका रिश्तेदार बनकर कोई सुनील के घर में आने की कोशिश कर रहा था। इस घटना ने सुनील को रामायण के दिनों की याद दिला दी। उस वक्त भी ऐसा ही कुछ हुआ था। सुनील लहरी ने इस घटना के जिक्र के साथ जिंदगी का सबक भी दिया।

शख्स ने बोला सुनील लहरी से झूठ

सुनील लहरी ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया और एक अजीब घटना बताई। वह बोले, ‘जय श्री राम। आप लोगों के साथ में एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर करता हूं, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हुआ यूं कि हाल ही में कोई हमारी बिल्डिंग में हमसे मिलने आया और मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर। हमारे यहां की सिक्योरिटी ने चेक किया तो पता लगा कि वह झूठ बोल रहा है। हालांकि उसको भगा दिया इस बात ने मुझे शूटिंग के दिनों का किस्सा याद दिला दिया कि एक बार हम लोग दिनभर धूप में आउटडोर करके आए थे। बहुत ज्यादा टैन पड़ गए थे और हमने दाढ़ी नहीं बनाई थी। बालों में तेल लगाया हुआ था।’

सुनील को ही नहीं पहचान पाया

सुनील आगे बताते हैं, ‘मैं स्टूडियो के बाहर एक गेट है, वहां टहल रहा था, एक साहब मुझे मिलने आते हैं और कहते हैं कि हेलो भाई साहब मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं। मैंने पूछा, आप कौन? तो कहता है, ‘मैं उनका भाई हूं, भोपाल से आया हूं।’ कमाल है, मुझे मिलने आया और मुझे ही नहीं पहचान पा रहा है और मेरा झूठा भाई बनकर आया।’

सुनील लहरी ने घटना से दी सीख

सुनील बोले, ‘कहते हैं ना, जब आपका समय सही चल रहा हो, तो अनजाने भी आपके रिश्तेदार बन जाते हैं। जब आपका समय ठीक ना हो तो रिश्तेदार भी अनजाने बन जाते हैं। वाह री दुनिया, कमाल है। आप लोग अपना खयाल रखिए, खुश रहिए, सुखी रहिए, स्वस्थ रहिए, जय श्रीराम।’

रामायण के बारे में

रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट 1987 में शुरू हुआ था। सीरियल 1 साल से ज्यादा चला और इसके 78 एपिसोड्स आए थे। शो में अरुण गोविल राम बने थे, दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल निभाया था और सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN