Home  लाइफस्टाइल समाचार सिर्फ 4 आलू से बनाएं व्रत की क्रिस्पी और चटपटी फ्रेंच फ्राइज,...

सिर्फ 4 आलू से बनाएं व्रत की क्रिस्पी और चटपटी फ्रेंच फ्राइज, बहुत ही सिंपल है रेसिपी!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Navratri Vrat Recipes: व्रत में जब भी हल्की भूख लगे तो थोड़े से आलू से आप खूब क्रिस्पी और टेस्टी सी फ्रेंच फ्राइज बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये इतनी क्रिस्पी और टेस्टी लगती हैं कि आपको लगेगा ही नहीं कि ये व्रत वाली फ्रेंच फ्राइज हैं।

नवरात्रि में अगर आप भी पूरे नौ दिनों का उपवास रख रही हैं, तो कुछ ऐसी रेसिपीज आपके काफी काम आने वाली हैं जो फटाफट बन भी जाएं और पेट भी भरा हुआ रखें। आज की रेसिपी भी कुछ ऐसी ही है। व्रत में जब भी हल्की भूख लगे तो थोड़े से आलू से आप खूब क्रिस्पी और टेस्टी सी फ्रेंच फ्राइज बनाकर तैयार कर सकती हैं। आमतौर पर फ्रेंच फ्राइज में थोड़ा सा चावल का आटा या कॉर्न फ्लोर मिलाया जाता है, जिससे इनमें कुकुरापन आता है। हालांकि फलाहारी फ्रेंच फ्राइज में ये दोनों ही चीजें नहीं डाल सकते हैं। इनकी जगह एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट डालना है, जिसे आप व्रत में खा भी सकती हैं और इससे फ्रेंच फ्राइज इतनी क्रिस्पी और टेस्टी लगती हैं कि आपको लगेगा ही नहीं कि ये व्रत वाली फ्रेंच फ्राइज हैं। तो चलिए फटाफट से इसकी पूरी रेसिपी जान लेते हैं।

फलाहारी फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री

नवरात्रि व्रत में कुछ टेस्टी खाने का मन है तो फलाहारी फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी जरूर ट्राई करें। इन्हें बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आलू (4), मुट्ठीभर फ्रेश धनिया पत्ता, हरी मिर्च (2-3), साबूदाना (आधा कप), सेंधा नमक (आधा चम्मच), जीरा पाउडर (आधा चम्मच), काली मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच), पानी और तलने के लिए तेल।

व्रत स्पेशल फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि

व्रत में आप फटाफट से फलाहारी फ्रेंच फ्राइज बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये काफी क्रिस्पी और टेस्टी बनती हैं। सबसे पहले आलू को छीलकर लंबा-लंबा फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें। अब इन्हें पानी में दो से तीन बार अच्छी तरह रगड़ते हुए धो लें, ताकि स्टार्च निकल जाए। फिर सारा पानी निकाल दें।

अब फ्रेंच फ्राइज को कुरकुरा बनाने के लिए आपको एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट एड करना है और वो है साबूदाना। इसके लिए आपको साबूदाना भिगोकर नहीं रखना, बस एक मिक्सर में पीसकर पाउडर सा बना लेना है। अगर साबूदाना नहीं है तो इसकी जगह आप इतना ही राजगिरा का आटा भी मिला सकती हैं।

इसे कटे हुए आलू में मिलाएं, साथ ही फ्रेश हरा धनिया पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च भी मिलाएं। मसालों के लिए स्वादानुसार सेंधा नमक (व्रत वाला नमक), जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स करें। मिक्सचर काफी ड्राई लग रहा है तो हल्का सा पानी भी मिला सकती हैं। बहुत ज्यादा नहीं मिलाना है।

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। जैसे ही ये गर्म हो जाए तो फ्रेंच फ्राइज को तल लें। बहुत ही क्रिस्पी, चटपटी और टेस्टी सा नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा। इन्हें आप फलाहारी हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। इससे टेस्ट और भी अच्छा आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN