Home मनोरंजन समाचार सलमान खान के पिता सलीम से मिलने अस्पताल गए आमिर खान, बोले-...

सलमान खान के पिता सलीम से मिलने अस्पताल गए आमिर खान, बोले- हम सब दुआ कर रहे हैं कि…

42
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/sas_1772037992047_1772037999888.jpg

आमिर खान, सलीम खान से मिलने बुधवार को लीलावकी अस्पताल गए और उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद आमिर ने मीडिया से उनको लेकर बात भी की।

सलीम खान अब भी लीलावती अस्पताल में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। सलीम खान से मिलने परिवार वाले और करीबी दोस्त जाते रहते हैं। अब आमिर खान बुधवार शाम को सलीम खान से मिलने गए। उनका वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर, अस्पताल में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी बार सलीम से मिलने पहुंचे आमिर

बता दें कि यह आमिर का दूसरा विजिट है अस्पताल में। इससे पहले भी वह जा चुके हैं। पहले वह गर्लफ्रेंड गौरी के साथ गए थे सलीम का हालचाल लेने।

आमिर ने मांगी सलीम के लिए दुआ

आमिर ने तब एक इवेंट में सलीम खान को लेकर कहा था, ‘मैं सलीम साहब से पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं फैमिली से मिला हूं उनके। हम सब दुआ कर रहे हैं वो जल्दी ठीक हो जाएं और घर आए। हम दुआ कर रहे हैं उनकी हेल्थ के लिए।’

आमिर का सलमान खान और उनके परिवार से अच्छा बॉन्ड है। वह उनके खुशी और दुख के मौके में हमेशा उनके साथ रहते हैं।

सलीम की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा के पॉपुलर स्क्रीनराइटर हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट थी। सलीम-जावेद ने साथ में कई हिट स्टोरीज दी हैं।

डॉक्टर ने दिया था सलीम का हेल्थ अपडेट

बता दें कि कुछ दिनों पहले लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि सलीम को वेन्टिलेटर पर रखा गया था क्योंकि जब सलीम को अस्पताल लाया गया था तब उनका बीपी बहुत ज्यादा था और उन्हें झटके आ रहे थे।

सलमान नहीं थे पब्लिकली अपडेट से खुश

हालांकि फिर खबर आई कि सलमान डॉक्टर के ऐसे मीडिया में इवेंट देने से नाखुश थे। वैरायटी इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक सलमान को अच्छा नहीं लगा कि बिना परिवार के परमिशन के सलीम को लेकर अपडेट बाहर दिया गया क्योंकि यह प्राइवेट मैटर था और ऐसे अपडेट देकर बाहर कई बातें बनती हैं।

अब उन्होंने क्लीयर किया है कि आगे डॉक्टर या अस्पताल का कोई भी स्टाफ सलीम को लेकर कोई भी अपडेट ना दे और तबसे किसी भी अस्पताल के ऑफिशियल या डॉक्टर ने कोई अपडेट दिया भी नहीं है।

वहीं हाल ही में डेजी शाह जो सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं उन्होंने बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि वह सलीम खान से मिली नहीं, लेकिन सलमान के साथ वह टच में रहती हैं और उनसे ही पता चला कि सलीम अब ठीक हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN