Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/MixCollage-12-Apr-2024-09-46-AM-8903_1712895398627_1775965352899.jpgसलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने हाल में अर्पिता खान से शादी करने की बात पर अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बताया था। आयुष के पापा ने खान परिवार को बताया था कि उनका बेटा सिर्फ 30 से 40 हजार ही कमाता है।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी खबरों में बनी रही थी। आयुष ने अपने कई इंटरव्यूज में अर्पिता से मिलने और उनके साथ की लव स्टोरी का ज़िक्र किया है। साथ ही बताया कि उनके रिश्ते के बारे में जानने के बाद सलमान का क्या रिएक्शन था। अब आयुष ने सलमान की बहन से अफेयर और शादी करने की बात पर अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि इस रिश्ते के बारे में जानने के बाद उनके मम्मी पापा हैरान हो गए थे। उन्होंने खान परिवार को उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में खुलकर बता दिया था।
ऐसे शुरू हुई शादी की बात
आयुष ने हाल में सायरस ब्रोचा के साथ बातचीत में बताया कि सलमान खान के साथ पहली मुलाकात ने कैसे उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया। आयुष ने बताया कि जब सलमान को उनके और अर्पिता के रिलेशन के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों के फ्यूचर को लेकर सवाल किया था। फिर अर्पिता ने बताया कि वो इस साल के अंदर शादी के बारे सोच रहे हैं। यही सवाल जब आयुष से पूछा गया कि वो शादी करेंगे तो जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि हां वो करेंगे। इस बारे में वो खुद नहीं जानते थे तो अपने पेरेंट्स के बारे में कैसे बताते।
आयुष के पिता थे हैरान
आगे आयुष ने बताया कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्हें झटका लगा। उनकी मां ने उनसे पूछा कि क्या वो सलमान खान की बहन है। आयुष ने कहा कि उन्होंने जब अपने पिता को बताया कि वो मेरी गर्लफ्रेंड थी तो उन्होंने कहा कि ‘सलमान खान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है?’ आयुष ने जब अपने पेरेंट्स को बताया कि वो शादी करने वाले तो उनके पिता ने कहा ‘ये क्या हो रहा है? पहले तुम्हें पढ़ना था। फिर एक्टर बनना था और अब बोल रहे हो कि शादी करने वाले हो।’
आयुष के पिता ने बताई थी आर्थिक स्थिति
आयुष के पिता ने कहा था कि वो बस 24 साल के हैं। उनके दाढ़ी के बाल भी नहीं आए हैं। उनके पिता ये जानना चाहते थे कि आखिर खान परिवार ने उनमें क्या देखकर पसंद किया, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी। जब दोनों परिवारों की मुलाकात हुई तो आयुष के पिता ने सबके सामने ये कह दिया था कि उनका दिल बड़ा है लेकिन अगर वो उनकी जगह होते तो इसके जैसे किसी को अपनी बेटी का हाथ नहीं देते। आयुष के पिता ने ये भी कह दिया था कि वो सिर्फ 30 से 40 हजार ही कमाते हैं। आयुष ने कहा कि सलमान ने उनमें विश्वास दिखाया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



