Home व्यापार समाचार सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, तीन फीसदी बढ़ गया DA; इस राज्य में...

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, तीन फीसदी बढ़ गया DA; इस राज्य में हुआ फैसला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA Hike: संशोधित महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने से नकद में किया जाएगा। जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा।

DA Hike: महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।

वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि यह वृद्धि जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। संशोधित महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने से नकद में किया जाएगा। जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस निर्णय से महाराष्ट्र में लगभग 5.16 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और करीब 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

इससे पहले, केरल सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राज्य सरकार और लोकल बॉडी के कर्मचारियों, टीचरों और सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक के स्टाफ के लिए महंगाई भत्ता (डीए) 25 से बढ़ाकर 35 परसेंट कर दिया जाएगा। एक सरकारी आदेश के अनुसार, फुल-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारियों को भी इसी तरह की बढ़ोतरी मिलेगी, और बढ़े हुए भत्ते मार्च की सैलरी के साथ दिए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि बदला हुआ डीए पार्ट-टाइम टीचरों, पार्ट-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारियों और फिर से नौकरी पाने वाले पेंशनरों पर भी उनकी सैलरी के आधार पर लागू होगा। राज्य सेवा, परिवार, एक्स-ग्रेटिया और एक्स-ग्रेटिया फैमिली पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी इसी तरह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। बढ़ी हुई रकम अप्रैल की पेंशन के साथ दी जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN