Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/02/1200x900/ekta_kapoor_marriager_1775133055213_1775133058782.pngEkta Kapoor Marriage Plan: टीवी क्वीन एकता कपूर ने कहा कि अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी करेंगी नहीं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके दोस्त उन्हें शादी न करने की सलाह देते हैं।
टीवी क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन को लेकर बातें कीं। एकता कपूर का एक बेटा है (सरोगेसी से)। हालांकि, अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। एकता कपूर से जब पूछा गया कि उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने शादी नहीं की है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी करेंगी नहीं। इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर ने बताया कि उनके दोस्त उन्हें शादी नहीं करने की सलाह देते हैं क्योंकि वो अपने काम में बहुत व्यस्त रहती हैं और उनके दोस्तों को लगता है कि इस वजह से उनकी शादी नहीं चलेगी।
शादी के बारे में क्या सोचती हैं एकता कपूर?
एमके टाल्क्स के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने शादी को लेकर अपनी राय सामने रखी। एकता कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है आज के टाइम पर कम से कम लोग शादी करें वही बेहतर है। उन्होंने बताया कि एक उम्र के बाद किसी के साथ भी एडजस्ट करना बहुत कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि जितना काम करना है उन्हें, जितना वो काम करती हैं, जितना वो बिजी रहती हैं अपने मॉम-डैड और बेटे के साथ, किसी और इंसान को उतना टाइम देना उनके पास है ही नहीं।
एकता कपूर का मानना है कि शादी एक कमिटमेंट है और अगर आपने वो कमिटमेंट ली है तो उसे पूरा करना चाहिए और अगर आप कमिटमेंट पूरा नहीं कर सकते हैं तो शादी मत करिए। एकता ने बताया कि उनके दोस्तों ने उनके जीवन को देखते हुए उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए।
एकता के दोस्त उन्हें देते हैं शादी न करने की सलाह
एकता कपूर ने कहा, “प्लीज शादी मत करना, l तुम बालाजी टेलीफ्स के साथ शादी के रिश्ते में हो। तुम ऑफिस नहीं छोड़ोगी, तुम घर नहीं आओगी, तुम टाइम घर पे नहीं बिताओगी, तुम्हारे शो में प्रॉब्लम होगी तो तुम पूरी रात बैठकर एडिटिंग करोगी…ऐसे कोई भी शादी नहीं चलने वाली।”
बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ शादी में हैं एकता कपूर
एकता कपूर ने कहा कि वो 31 सालों से एक सफल शादी (अपने काम के साथ) में हैं और उन्हें ये तलाक नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वो बालाजी टेली फिल्म्स के साथ रिलेशनशिप में बहुत कमिटेड हैं। इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर से पूछा गया कि प्यार के बारे में वो क्या सोचती हैं? इसपर एकता कपूर ने प्यार को समय की बर्बादी बताया है। एकता ने कहा लोग आपको यूज करते हैं। यह दुनिया ऐसी है कि आप किसी को टाइम दो, वक्त दो, प्यार दो, वो आपको यूज़ ही करेंगे। तो मैं दुनिया को यही सलाह दूंगी कि अपने बच्चे से प्यार करो, काम से प्यार करो और अगर आपने किसी अच्छे इंसान से शादी की है तो समय निकालो और फिर उसके प्यार करो।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



