Home मनोरंजन समाचार शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर शिखर धवन, धुरंधर रणवीर सिंह समेत...

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर शिखर धवन, धुरंधर रणवीर सिंह समेत इन सेलेब्रिटीज ने भेजी बधाई

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/swrddsdfy_1771714116778_1771714120926.jpg

क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर किया है जिसपर धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह समेत इन सेलेब्रिटीज ने बधाइयां भेजी हैं। शिखर धवन की तस्वीरों पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया है।

क्रिकेटर शिखर धवन ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। क्रिकेटर ने 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली। शिखर ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मिसेज धवन का स्वागत किया। पोस्ट शेयर होते ही एंटरटेनमेंट जगत से क्रिकेटर को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई। धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने भी शिखर के लिए खूबसूरत मैसेज लिखा। जैकलीन फर्नांडिस ने भी नए जोड़े को बधाई भेजी। शिखर के पोस्ट पर सेलेब्रिटीज के बधाई के मैसेज देखे जा सकते हैं।

धुरंधर रणवीर ने भेजी अपने दोस्त को शादी की बधाई

रणवीर सिंह ने शिखर को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई और भगवान का आशीर्वाद बना रहे भाई’, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘बधाई हो पाजी और भाभी जी’, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल वाली इमोजी बनाई। जैस्मिन वालिया ने खूबसूरत बताया। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी।

मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किए आउटफिट

शिखर धवन ने अपनी शादी के मौके पर शेरवानी पहनती थी। वहीं सोफी खूबसूरत लहंगे में नजर आई। कपल के आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किए थे। शिखर ने तीन खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों को पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में डाके करते हुए दिख रहे हैं। और तीसरी तस्वीर में शिखर सोफी की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। तीनों तस्वीरों के बैकग्राउंड में रंगो की हवा में उड़ते देखा जा सकता है।

डेट करने के बाद ऑफिशियल किया रिश्ता

शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी ने जनवरी के सगाई कर ली थी। कपल की सगाई की तस्वीरों को फैंस ने पसंद किया था। अब शादी की तस्वीरों पर बधाई दे रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो कपल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

पहली शादी में मिला दर्द

शिखर धवन की ये दूसरी शादी है। पहले उन्होंने आयेशा मुखर्जी से शादी की थी जिससे उन्हें बेटा जोरावर है। लेकिन साल 2023 में दोनों अपनी 8 साल की शादी में अलग हो गए। शिखर ने स्वीकार किया था कि उनकी पत्नी आयेशा ने बेटे जोरावर से मिलना और बात करवाना बंद कर दिया है। रिश्ते में शिखर को इमोशनल जर्नी से गुजरना पड़ा था। लेकिन अब उनकी जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आई हैं। शिखर की नई खुशियों पर फैंस अपने गब्बर को बधाई दे रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN