Source :- LIVE HINDUSTAN
White Sauce Pasta Side Effects: इटैलियन रेस्टोरेंट में जाकर पास्ता खाना लोगों को खूब भाता है। खासतौर पर व्हाइट सॉस पास्ता तो काफी सारे लोगों का फेवरेट है। लेकिन अगर आपका फेवरेट फूड यहीं है तो इससे होने वाले नुकसान को जरूर जान लें।
आयुर्वेद में कई सारे फूड कॉम्बिनेशन को खाने से मना किया जाता है। ये फूड कॉम्बिनेशन कई तरह के रोगों के बढ़ने का कारण बनते हैं। ऐसा ही एक फूड है व्हाइट सॉस पास्ता, जिसे बनाने में यूज होने वाले इंग्रीडिएंट्स में ऐसे फूड्स को मिलाकर कॉम्बिनेशन बनाया जाता है जो आपके हेल्थ के लिए रेड फ्लैग है। ऐसा हम नहीं बल्कि आयुर्वेद की डॉक्टर निकिता कोहली बता रहीं। विटिलिगो यानी सफेद दाग एक्सपर्ट डॉक्टर निकिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को सावधान किया है कि अगर आपका फेवरेट फूड व्हाइट सॉस पास्ता है तो आप इस बीमारी के निशाने पर हो सकते हैं।
व्हाइट सॉस पास्ता से हो सकती है ये बीमारी
डॉक्टर निकिता का कहना है कि व्हाइट सॉस पास्ता मैदा, नमक, बटर और दूध को मिलाकर बनाया जाता है। जिसमे दूध और नमक आयुर्वेद के मुताबिक बिल्कुल गलत फूड कॉम्बिनेशन है। इसे मिलाकर बना पास्ता विटिलिगो की समस्या बढ़ा सकता है। डॉक्टर के मुताबिक किसी भी स्किन डिसऑर्डर में जब वो इन फूड्स को देखते हैं तो निदान के तौर पर देखते हैं कि ये फूड्स कॉम्बिनेशन ट्रिगर का काम कर रहे हैं।
कब व्हाइट सॉस पास्ता खाना हो सकता है खतरनाक
डॉक्टर ने बताया कि अगर आप कभी एकाध बार व्हाइट सॉस पास्ता खा लेते हैं तो इससे डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप फ्रिक्वेंटली इसे खाते हैं, जब भी बाहर जाते हैं तो व्हाइट सॉस पास्ता खाते हैं या घर पर ऑर्डर करके खाते हैं या घर में भी बनाकर खाते हैं और लगातार अक्सर ही खाते हैं तो आप सबसे ज्यादा विटिलिगो जैसी बीमारी के निशाने पर हैं। यहीं नहीं दूध नमक जैसे गलत फूड कॉम्बिनेशन को खाकर हुए विटिलिगो के तेजी से शरीर के ज्यादा हिस्से में फैलने का भी खतरा रहता है।
तो अगली बार जब भी आप व्हाइट सॉस पास्ता को खाएं तो डॉक्टर के बताई इन बातों को जरूर याद कर लें।
क्या है विटिलिगो
विटिलिगो एक स्किन रोग है जिसमे स्किन के कुछ दूर के हिस्से का रंग उड़ जाता है। जिससे स्किन का रंग नेचुरल कलर के गाढ़ा या हल्का दिखने लगता है। आमतौर पर ये हल्का हो जाता है जिसे सामान्य भाषा में लोग सफेद दाग भी बोलते हैं। स्किन के जिस हिस्से का रंग उड़ जाता है वहां पर उगे बालों का रंग भी हल्का हो जाता है और वो सफेद या सिल्वर कलर के दिखने लगते हैं। विटिलिगो होने का कारण स्किन के सेल्स से मेलानिन प्रोडक्शन बंद होने की वजह से होता है। मेलानिन ही स्किन को रंग या पिग्नमेंटेशन देने का काम करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


