Home मनोरंजन समाचार वैलेंटाइन डे पर एकता कपूर ने अनाउंस की फिल्म हीरा रांझा, लैला...

वैलेंटाइन डे पर एकता कपूर ने अनाउंस की फिल्म हीरा रांझा, लैला मजनू के बाद ये अधूरी प्रेम कहानी आ रही है

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/ramay_ssssghghrrtedf_1771080544354_1771080552476.jpg

लैला मजनू के बाद एकता कपूर ने हीर रांझा नाम की फिल्म का ऐलान कर दिया है। एकता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कुछ कहानी कभी नहीं मरती। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

साल 2018 में एक फिल्म आई थी लैला मजनू। कश्मीर की वादियों में बनी इस फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन नए सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्म मानी जाती है। लैला मजनू को बनाने वाली एकता कपूर और इम्तियाज अली एक बार फिर साथ आ गए हैं। इस बार वो हीर रांझा की लव स्टोरी स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं। मेकर्स ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो के साथ फिल्म का ऐलान कर दिया है।

लैला मजनू के बाद हीर रांझा ला रही हैं एकता कपूर

एकता कपूर ने फिल्म लैला मजनू के ही कुछ सुंदर सीन शेयर करते हुए हीर रांझा की एनिमेटेड झलक दिखाई है। एकता ने हीर रांझा का एलान करते हुए लिखा, ‘कुछ लव स्टोरी कभी नहीं मरती, लैला मजनू से हीर रांझा-प्यार की लिगेसी ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी’। देखिए ये वीडियो। अंत में हीर रांझा का एनिमेटेड वर्जन नजर आता है।

साजिद अली ही करेंगे डायरेक्ट
लैला मजनू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी लेकिन कहानी और किरदार आज भी ताजा हैं। साजिद अली ने फिल्म का डायरेक्शन किया था अब वो हीर रांझा की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है। क्या इस बार भी अविनाश और तृप्ति साथ आएंगे या एकता नए एक्टर्स को मौका देंगी, इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है।

लैला मजनू थी खास फिल्म

बता दें, हाल में एकता ने लैला मजनू का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था। एकता ने बताया कि वो अपने जीवन में किसी फिल्म के नरेशन के दौरान सिर्फ तीन बार रोई हैं। उनमें से एक बार वो इस फिल्म के नरेशन के दौरान रोई थीं। ये फिल्म उनके बेहद करीब हैं। ऐसे में अब वो ऐसी अधूरी लव स्टोरी की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए हीर रांझा ला रही हैं।

हीर रांझा की असली कहानी

हीर रांझा की असली कहानी की बात करें तो 15वी सदी में पंजाब में दो प्यार करने वाले हुए थे। वारिस साह ने अपनी कविताओं से उनकी प्रेम कहानी को अमर कर दिया था। दोनों की प्रेम कहानी पर पहले भी कई फिल्में बनीं हैं। अब देखना होगा की एकता कपूर की हीर रांझा क्या कमाल करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN