Home व्यापार समाचार विदेशी मालिक हो रहा है कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़ गए...

विदेशी मालिक हो रहा है कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़ गए शेयर, 1000 रुपये के करीब पहुंचा दाम

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नोवार्टिस इंडिया के शेयर 20% चढ़कर 996.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। नोवार्टिस इंडिया की स्विस पैरेंट नोवार्टिस एजी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड भारतीय यूनिट में पूरी 70.68% हिस्सेदारी नए इनवेस्टर्स को बेचेगी।

Novartis India: फार्मास्युटिकल्स कंपनी नोवार्टिस इंडिया के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। नोवार्टिस इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 996.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। नोवार्टिस इंडिया की स्विस पैरेंट नोवार्टिस एजी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड भारतीय यूनिट में अपनी पूरी 70.68 पर्सेंट हिस्सेदारी नए इनवेस्टर्स को बेचेगी। यह डील करीब 1446 करोड़ रुपये में हो सकती है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

हिस्सेदारी खरीदने के लिए हुआ एग्रीमेंट
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वेबराइज इनवेस्टमेंट्स, क्रिसकैपिटल और 2 इंफीनिटी पार्टनर्स ने नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) की पैरेंट इकाई से हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट पर दस्तखत किए हैं। 860.64 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट हुआ है, यह गुरुवार के स्टॉक क्लोजिंग प्राइस से 3.6 पर्सेंट प्रीमियम पर है। कंपनियों ने नोवार्टिस इंडिया के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 26 पर्सेंट अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी ऑफर दिया है। ओपन ऑफर भी 860.64 रुपये प्रति शेयर के दाम पर दिया गया है।

कंपनी में कुछ ऐसा हो सकता है हिस्सेदारी का ढांचा
अगर ओपन ऑफर के जरिए पूरी 26 पर्सेंट हिस्सेदारी टेंडर्ड की जाती है, तब कंपनी में वेबराइज इनवेस्टमेंट्स की 72.78 पर्सेंट, कैटेगरी-II एआईएफ क्रिसकैपिटल फंड X की 17.33 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। वहीं, दो इंफीनिटी पार्टनर्स की कंपनी में 6.57 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। अगर ओपन ऑफर के तहत कोई शेयर टेंडर्ड नहीं किए जाते हैं तो कंपनी में वेबराइज इनवेस्टमेंट्स की 56.45 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि क्रिसकैपिटल के फंड की 10.32 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। दो इंफीनिटी पार्टनर्स की कंपनी में 3.91 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी।

अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
फार्मास्युटिकल्स कंपनी नोवार्टिस इंडिया के शेयर पिछले 5 साल में 63 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 609.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2026 को 996.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1099.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 744.95 रुपये है। नोवार्टिस इंडिया अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2000 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN