Home व्यापार समाचार विजय केडिया और आशीष कचोलिया ने लगा रखा है बड़ा दांव, 7100%...

विजय केडिया और आशीष कचोलिया ने लगा रखा है बड़ा दांव, 7100% से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मल्टीबैगर कंपनी अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर 5 साल में 7100% से ज्यादा चढ़ गए हैं। दो दिग्गज निवेशकों विजय केडिया और आशीष कचोलिया ने अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर बड़ा दांव लगाया हुआ है।

स्मॉलकैप कंपनी अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स ने 5 साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर 5 साल में 7100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 1865.25 रुपये पर बंद हुए हैं। दो दिग्गज निवेशकों विजय केडिया और आशीष कचोलिया ने अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। कंपनी से जुड़ा एक बड़ा बिजनेस अपडेट भी आया है।

5 साल में 7100% से ज्यादा की तूफानी तेजी
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स (Advait Energy Transitions) के शेयर पिछले 5 साल में 7143 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर 5 अप्रैल 2021 को 25.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2026 को 1865.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयरों में 2355 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 468 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 51 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2419 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1100 रुपये है। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स का मार्केट कैप शुक्रवार 10 अप्रैल को 2040 करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है।

विजय केडिया और आशीष कचोलिया का दांव
दिग्गज निवेशक विजय केडिया और आशीष कचोलिया का अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के 1,25,000 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.14 पर्सेंट है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर दांव लगाया हुआ है। आशीष कचोलिया के पास अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के 2,25,000 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी 2.06 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही तक का है।

पावर प्रोजेक्ट टेंडर के लिए लोएस्ट बिडर के रूप में उभरी कंपनी
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स ने शुक्रवार 10 अप्रैल को बताया है कि दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (DGVCL) के अधिकार क्षेत्र के तहत एक टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट के लिए उसे सफल लोएस्ट बिडर के रूप में बिड कंफर्मेशन मिला है। टेंडर में 11KV 55mm² AAAC मीडियम वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर (MVCC) के सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। कंपनी ने बताया है कि उसे 9 अप्रैल 2026 को कंफर्मेशन मिला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN