Home मनोरंजन समाचार वायरल हुई शाहरुख खान की ईद वाली पोस्ट, जानिए कमेंट बॉक्स में...

वायरल हुई शाहरुख खान की ईद वाली पोस्ट, जानिए कमेंट बॉक्स में क्या बोले फॉलोअर्स

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/SRK_Eidt_1774115642867_1774115646819.jpg

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। किंग खान की इस पोस्ट पर पब्लिक का रिएक्शन देखने लायक है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को एक सोशल मीडिया पोस्ट करके ईद की मुबारकबाद दी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह डिजाइनर शेरवानी में सलाम करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा आपको और आपके परिवार को ईद की खुशियों और सुकून भरी मुबारकबाद। सभी की जिंदगी में रोशनी और प्यार बना रहे, हमें वो सब कुछ मिले, जिसके लिए हम दुआ करते हैं, बल्कि उससे भी बढ़कर… ईद मुबारक।

फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रही यह पोस्ट

शाहरुख खान की यह पोस्ट उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शाहरुख खान हर साल अपने फैंस के रूबरू आकर उनका प्यार स्वीकार करते थे और उन्हें मुबारकबाद दिया करते थे। लेकिन उनके घर बदलने के बाद से चीजें बदलती गई हैं। पोस्ट पर लोगों के बेहिसाब लाइक्स और कमेंट आए हैं। शाहरुख खान की यह फोटो जंगल की आग की तरह वायरल हुई। फैंस इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर रहे हैं ताकि सबको शुभकामनाएं पहुंच सकें।

शाहरुख खान की पोस्ट पर कैसा है पब्लिक रिएक्शन

शाहरुख खान की इस पोस्ट पर पब्लिक का रिएक्शन देखने लायक है। मिनटों में लोगों के लाइक्स और कमेंट की संख्या हजारों में पहुंच गई। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा ईद मुबारक किंग आपका नाम ही हेटर्स को परेशान करने के लिए काफी है। दूसरे ने ईद मुबारक खान साहब कहा। ग्रीस से एक फैन ने लिखा हालांकि मैं सेलिब्रेट नहीं कर रही लेकिन मेरी शुभकामनाएं आप और आपके परिवार तक पहुंचे। कई फैंस ने हिंदी में जवाब दिया कुछ ने मजाक में सेवईयां मांगी या बिरयानी का जिक्र किया और कुछ ने फिल्म का इंतजार भी जताया।

सलमान और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान से पहले सुपरस्टार सलमान खान ने भी एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को ईद विश किया था। मालूम हो कि सलमान खान इस साल अपने पिता सलीम खान और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आए। बात दोनों खान्स के वर्क फ्रंट की करें तो शाहरुख खान जहां जल्द ही फिल्म किंग में जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे, तो वहीं सलमान खान की फिल्म मातृभूमि लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर अच्छा खासा बन बना हुआ है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी क्या कमाल दिखाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN