Home टेक न्यूज़ वनप्लस फैंस के लिए बड़ी खबर! लीक हुए OnePlus Nord CE 6...

वनप्लस फैंस के लिए बड़ी खबर! लीक हुए OnePlus Nord CE 6 और Nord 6 के फीचर्स और कीमत; मिड-रेंज में मचा देंगे तहलका

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus जल्द ही भारत में Nord सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में OnePlus Nord CE 6 को BIS सर्टिफिकेशन मिला है और Nord 6 के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। जानिए लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन।

स्मार्टफोन मार्केट में मिड-रेंज सेगमेंट फोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में वनप्लस भी अपने नए फोन लाने की प्लानिंग कर रहा है ये फोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord 6 होंगे। Oneplus Nord CE 6 को भारत के BIS (Bureau of Indian Standards) प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह फोन भारतीय बाजार में जल्द आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ Nord 6 को कई इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Nord 6 में कंपनी इस बार ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचा देंगे।

OnePlus Nord 6 को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। टिपस्टर्स का मानना है कि यह फोन 2026 की पहली तिमाही या उसके आसपास लॉन्च हो सकता है। अगर पिछले लॉन्च पैटर्न को देखें तो OnePlus हर साल अपनी Nord सीरीज के नए मॉडल को समर इवेंट में लॉन्च करता है, इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि Nord 6 भी जल्द ही मार्केट में दिखाई दे सकता है।

OnePlus Nord 6 के संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक OnePlus Nord 6 में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो काफी पावरफुल माना जाता है। OnePlus Nord 6 में करीब 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में लगभग 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 9000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

OnePlus Nord CE 6 के संभावित फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में लगभग 6.78-इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 या Snapdragon 7-सीरीज़ का नया चिपसेट मिल सकता है, जो मिड-रेंज में तेज परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में अच्छी फोटो लेने में मदद करेगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में लगभग 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord 6 की संभावित कीमत

टेक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord CE 6 की कीमत भारत में करीब 26,000 से 27,000 रुपए के बीच हो सकती है। वहीं OnePlus Nord 6 की कीमत इससे ज्यादा यानी 30,000 से 35,000 रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फोन्स की आधिकारिक कीमत या लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN