Home विश्व समाचार लो हो गया रिजीम चेंज; युद्ध के बीच ईरान ने फिर उड़ाया...

लो हो गया रिजीम चेंज; युद्ध के बीच ईरान ने फिर उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने हाल ही में हटाए गए अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिजीम चेंज हो गया है।

पश्चिम एशिया की जंग हथियारों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। हथियारों के मामले में भले ही अमेरिका तेहरान समेत ईरान के बाकी हिस्सों को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सोशल मीडिया की जंग में ईरान लगातार अमेरिका पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को जब अमेरिकी सैन्य प्रमुख रैंडी जॉर्ज समेत कई अधिकारियों को हटाए जाने को रिजीम चेंज करार दिया है। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरान एम्बेसी ने एक इन सभी अधिकारियों की तस्वीरों पर क्रास का चिन्ह लगातार लिखा कि ‘रिजीम चेंज हैपन्ड सक्सेसफुली’। इसके साथ ही उन्होंने मागा और एक हंसने वाला इमोजी भी बनाया।

ईरान के इस सोशल मीडिया हमले के पीछे ट्रंप प्रशासन में लगातार मची उथल-पुथल है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख रेंडी जॉर्ज को हटा दिया। हालांकि, उन्हें हटाए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया। इसके अलावा अमेरिकी सेना के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख डेविड होडने और चैपलिन कॉर्प्स के प्रमुख मेजर जनरल विलियम ग्रीन को भी हटा दिया गया है। इससे पहले पूर्व ज्वाइंट चीफ पर्सन, नौसेना प्रमुख और वायुसेना उप-प्रमुख को भी हटाया जा चुका है। कई विश्लेषकों के मुताबिक, सेना प्रमुख को उनके पद से हटाए जाने का सबसे प्रमुख कारण यह था कि वह ईरान पर हमले के खिलाफ थे।

ईरान द्वारा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उड़ाए गए इस मजाक के पीछे का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बार-बार ईरान में रिजीम चेंज की बात करना है। हालांकि, ट्रंप युद्ध के पहले हफ्ते के बाद ही रिजीम चेंज को अपने प्रमुख लक्ष्यों में से हटा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी वह कभी-कभी रिजीम चेंज की बात करते नजर आते हैं।

प्रमुख सेना अधिकारियों के अलावा अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के तमाम नेताओं पर भी चाबुक चल रहा है। 5 मार्च को क्रिस्टी नोएम को उनके पद से हटा दिया गया। उनके ऊपर 220 मिलियन डॉलर के विवादित कॉन्ट्रेक्ट के अलावा, आपदा प्रबंधन में विफलता का भी आरोप है। इसके अलावा हाल ही में ट्रंप की खास पॉम बॉन्डी को भी पद से हटा दिया गया। उनकी जगह पर टॉड बैलांचे को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल बनाया गया है।

इन अधिकारियों के अलावा ट्रंप प्रशासन के दो और प्रमुख चेहरों, तुलसी गबार्ड और काश पटेल के ऊपर भी कार्रवाई होने की चर्चा हो रही है। ईरान, पाकिस्तान और भारत के साथ संबंधों को लेकर गबार्ड लगातार ट्रंप से थोड़ा अलग हटकर पक्ष लेती रही हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जल्दी ही इनकी भी छुट्टी हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN