Source :- LIVE HINDUSTAN
How to find right shade of lipstick and foundation: स्किन टोन से मैच करते लिपस्टिक और फाउंडेशन खरीदने में अक्सर गड़बड़ कर देती हैं तो कंटेंट क्रिएटर के इस हैक को जान लें। जिसकी मदद से मेकअप प्रोडक्ट खरीदना आसान हो जाएगा।
लिपस्टिक खरीदनी हो या फिर फाउंडेशन, कई सारी लड़कियां अक्सर गलत शेड खरीद लाती हैं और अपने कीमती पैसों को यूं ही बेकार कर देती हैं। अगर आप भी अक्सर गलत शेड के मेकअप प्रोडक्ट खरीदने की गलती कर देती हैं तो इस रियलिस्टिक शॉपिंग गाइड को जरूर जान लें। जिसकी मदद से आप लिपस्टिक से लेकर फाउंडेशन जैसे प्रोडक्ट का शेड अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीद पाएंगी। ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर पूनया खुराना ने इस रियलिस्टिक मेकअप गाइड को शेयर किया है। जिसे लड़कियां भी ट्राई कर सकती हैं।
लिपस्टिक का सही शेड कैसे खरीदें
लिपस्टिक खरीद कर लाती हैं लेकिन होंठ पर लगाने के बाद पता चलता है कि उसका कलर आपकी स्किन टोन पर फिट नहीं बैठ रहा। ऐसे में लिपस्टिक का सही शेड खरीदने के लिए ये टिप्स आपके काम आ सकती है। ब्यूटी कंटेट क्रिएटर ने बताया कि अपनी उंगली की पोर पर अगर लिपस्टिक के शेड लगाकर देखेंगी तो ज्यादा आसानी से चेहरे के स्किन टोन के साथ फिट बैठती लिपस्टिक खरीद पाएंगी।
फाउंडेशन का सही शेड खरीदने का तरीका
अगर आप उन लड़कियों में से एक हैं जो अक्सर ही महंगे फाउंडेशन का गलत शेड खरीद लाती हैं और अपना पैसा बर्बाद कर लेती हैं। तो ये ट्रिक आजमाकर देखें। फाउंडेशन को हाथों की उंगली और अंगूठे के बीच की स्किन पर लगाकर चेक करें। हथेली के पीछे वाले हिस्से की ये स्किन आपके फेस की स्किन के टोन से मैच करती है और आपको सही शेड का फाउंडेशन मिल सकता है।
आईशैडो खरीदने के मामले में नई हैं तो क्या करें
अगर आपने अभी तक कभी भी आईशैडो पैलेट नहीं खरीदा है और पहली बार खरीद रही हैं, तो सही पैलेट और उसकी क्वालिटी को चेक करने के लिए उंगलियों की नकल्स यानी जोड़ों पर लगाकर उसे मोड़ें और खोले। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि आईशैडो स्किन पर फिक्स हो रहा या फिर क्रेक हो जाता है।
तो अगली बार जब आप मेकअप प्रोडक्ट खरीदने जाएं तो इन हैक्स को ट्राई करके देखें क्या ये सच में काम के हैं या नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


