Home विश्व समाचार लड़कियों को कैसे जाल में फंसाता था जेफ्री एपस्टीन? पीड़िता ने बताई...

लड़कियों को कैसे जाल में फंसाता था जेफ्री एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक पीड़िता ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। रिना ओह नाम की महिला ने बताया कि फ्लोरिडा में एक जगह उसे कैद कर लिया गया था और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 

अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक पीड़िता ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। रिना ओह ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि एपस्टीन ने सबसे पहले उन्हें एक स्कॉलरशिप का ऑफर दिया था। रिना ओह फिलहाल 40 साल की हैं और यह घटना 1990 की है। रिना ने कहा, एपस्टीन ने बिना किसी वजह के ही मुझे स्कॉलरशिप देने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन उन्हें बार-बार बुलाते थे।

रिना ने कहा, मैं जब उनसे मिलने को तैयार नहीं हुई तो उन्होंने मेरी स्कॉलरशिप वापस ले ली। एपस्टीन ने कहा कि वह बिल्कुल आज्ञाकारी नहीं हैं और इसीलिए स्कॉलरशिप वापस ली जा रही है। उन्होंने बताया, फ्लोरिया जाने के बाद उनके जीवन में बड़ा ट्विस्ट आ गया। मुझे पता ही नहीं था कि मैं कहां हूं। मैं पहली बार देश के उस हिस्से में गई थी। वहां और भी लड़कियां थीं। वे सभी बाहर जा कती थीं लेकिन मैं कहीं नहीं जा सकती थी। ना तो मेरे पास पैसे थे और ना ही आने -जाने का कोई वाहन।

रिना ने बताया कि एपस्टीन उन्हें धमकी देने लगा। वह कहता था कि अगर उन्होंने कुछ भी लीक किया तो बहुत बुरा होगा। रिना ने कहा, इसीलिए मैं अब तक चुप थी। मैं बुरी तरह फंस चुकी थे। ना तो मेरे पास पैसे थे और ना ही मैं किसी से संपर्क कर सकती थी। ऊपर से कोई भी बात अगर मैं किसी से कहती तो जान से हाथ धोने का भी डर था।

रिना ओह ने कहा कि एपस्टीन ने अपने कुछ प्रोटोकॉल बना रखे थे। वहां बहुत सारे आने वाले लोगों के लिए मसाज रूम थे जिनमें लड़कियों को काम पर रखा गया था। ऐंड्रयू विंडसर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।

जिन लोगों का भी नाम एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा है उन सबकी जांच होनी चाहिए। इस लिस्ट में बहुत सारे अमीरों और जानेमाने लोगों के नाम हैं। ऐसे में वे समाज के प्रति उत्तरदायी हैं और उन्हें अपने समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उन्होंने कहा,मझे लगता है कि उन्होंने बहुत कुछ देखा है और वे बहुत कुछ जानते हैं। उन्हें भी सारी बातें खुलकर सामने रखनी चाहिए। ओह ने कहा कि एपस्टीन एक आत्ममुग्ध व्यक्ति था और लड़कियों को शोषण के लिए वह अलग-अलग तरीके निकालता था। उसकी वजहसे समाज को जो नुकसान है उसकी भरपाई दशकों में भी नहीं हो पाएगी।

ओह ने कहा कि एपस्टीन ना केवल शारीरिक शोषण करता था बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न भी करता था। उसके नेटवर्क में ताकतवर लोग भी उसके जाल में फंस गए थे। उसने ऐसा जाल बिछाया था कि बड़े से बडे लोग उसमें फंसते चले जाते थे। ऐसे में इसकी जांच बहुत जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN