Home  लाइफस्टाइल समाचार रोटियों को सॉफ्ट बनाए रखने के 5 काम के टिप्स, आखिर क्यों...

रोटियों को सॉफ्ट बनाए रखने के 5 काम के टिप्स, आखिर क्यों गर्मी में रोटी हो जाती है सख्त?

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tips to keep roti soft: गर्मियों में अक्सर रोटी को सेंककर रखा जाता है तो ये सूखकर बिल्कुल सख्त हो जाती है। जिन्हें खाने पर पूरा खाने का स्वाद ही बेकार लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो रोटी को सॉफ्ट रखने के ये 4 काम के टिप्स जरूर आजमाएं।

गर्मियों में रोटी बनाकर रखने के मात्र एक से घंटे बाद ही ये सूखकर कड़ी हो जाती है। जिससे खाने सारा स्वाद फीका पड़ जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है और गर्मी भर रोटी बनाकर रखने पर वो सूखकर कड़ी हो जाती है, तो उन्हें नर्म और मुलायम रखने के ये टिप्स जरूर जान लें। साथ ही ये भी जान लें कि आखिर क्यों रोटियां सूखकर सख्त हो जाती हैं।

आखिर क्यों गर्मी में रोटी सख्त हो जाती है?

गर्मी में रोटी सूखने का कारण पानी तेजी से सूखना है। दरअसल, रोटी में जो नमी होती है वो खुली हवा में तेजी से गर्माहट की वजह से खत्म हो जाती है। खासतौर पर अगर आटा कम पानी में गूंथा गया है तो इससे बनी रोटियां जल्दी सूख जाती हैं। क्योंकि सही मात्रा में पानी ना होने से ठीक से नहीं गूंथता और ग्लूटन नहीं बन पाता। ग्लूटन जो कि आटे को लचीला बनाता है और रोटियों को सॉफ्ट बनाकर रखता है।

रोटियों को सॉफ्ट रखने के 4 टिप्स

आटे में मिलाएं थोड़ा घी या तेल

आटे को गूंथते वक्त इसमे थोड़ा सा घी या तेल डाल देने से बनी हुई रोटियां लंबे टाइम तक सॉफ्ट बनी रहती हैं।

बर्फ वाले पानी से गूंथे

गर्मियों में आटा गूंथने के लिए पानी में बर्फ डालकर ठंडा कर लें। फिर इस पानी से आटे को गूंथें। रोटी वाला आटा थोड़ा सॉफ्ट ही रखें। जिससे रोटी बनाना आसान होगा और वो लंबे टाइम तक मुलायम भी बनी रहेंगी।

आटा गूंथते समय फॉलो करें ये टिप्स

जब भी आटा गूंथ रही हों आटे को एक बार पानी डालकर जब एक सार कर लें तो उसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आटे में ग्लूटन बनेगा और दस मिनट बाद एक बार फिर से अच्छी तरह से गूंथ कर चिकना कर लेंगी तो रोटियां ना केवल गोल और चिकनी बनेंगी। बल्कि ये रोटियां काफी सॉफ्ट और फूली-फूली बनकर तैयार होंगी।

स्टोर करने का सही तरीका

रोटी को लंबे टाइम तक स्टोर करना है तो उसे किसी साफ सुथरे कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें। इसके लिए रोटियों को सेंककर बगैर भाप निकालें कपड़े पर रखें और उस पर थोड़ा सा घी लगा दें। फिर इसके ऊपर दूसरी रोटी को रखकर घी लगाएं। इस तरह एक के ऊपर एक रोटियों को रखते जाएं और फिर इन सब पर थोड़ी मात्रा में मेल्टेड घी फैलाकर बस कपड़े को लपेटकर किसी एयर टाइट स्टील के डिब्बे में बंद करके रख दें। अगर हो तो इंसुलेटेड बॉक्स में भी बंद कर रख सकती हैं।

रोटी सेंकने का तरीका

रोटी को सेंकने का तरीका भी सही होना चाहिए। तवे पर समान आंच लगनी चाहिए और रोटियों को चिमटे की मदद से दबा-दबाकर सेंकना चाहिए। गर्म तवे पर रोटी डालने के बाद जब ऊपर वाले हिस्से पर हल्के धब्बे दिखने लगे तो रोटी को पलट दें। फिर रोटी को हल्के हाथों से दबा कर अच्छी तरह से तवे पर सिंकने दें। सबसे आखिरी में रोटी को डायरेक्ट फ्लेम पर कुछ सेकेंड के लिए रखें। जिससे रोटी फूल जाए। इस तरह की फूली हुई रोटी जल्दी सख्त नहीं होगी। साथ ही ध्यान रहे कि रोटी ज्यादा मोटी ना हो। पतली रोटियां ज्यादा देर तक नर्म रहेंगी अगर उन्हें ऊपर लिखे तरीके से स्टोर किया जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN