Home व्यापार समाचार रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीड बोट पलटने से...

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीड बोट पलटने से हुए घायल, मुंबई वापस लौटे

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया स्पीड बोड पलटने से चोटिल हो गए हैं। गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता की तरफ से दी जानकारी के अनुसार उन्हें मामूली चोटें आई है। सिंघानिया मालदीव से मुंबई वापस लौट आए हैं।

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) स्पीड बोड पलटने से चोटिल हो गए हैं। गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता की तरफ से दी जानकारी के अनुसार उन्हें मामूली चोटें आई है। सिंघानिया मालदीव से मुंबई वाप लौट आए हैं। फिलहाल उनका ईलाज मुंबई में चल रहा है। बता दें, शुक्रवार को गौतम सिंघानिया मालदीव में उस वक्त घायल हो गए थे जब वो स्पीड बोट पर थे।

प्रवक्ता ने बताया,“दुर्भाग्यपूर्ण एक्सीडेंट की वजह से गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं। मुंबई में उनका देख भाल किया जा रहा है। हम सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

स्पीड बोट पर सवार थे 7 टूरिस्ट

मालदीव के लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कुल 7 टूरिस्ट सवाल थे। जिसमें 5 भारतीय थे। दोपहर 1.15 मिनट पर यह एक्सीडेंट हुआ। रिपोर्ट के अनुसार दो भारतीय अब भी लापता हैं। वहीं तीन को चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार ‘मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के माले एरिया कमांड कोस्ट गार्ड की एक टीम लापता लोगों की खोज कर रही है।

हरि सिंह की खोज जारी

रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर हरि सिंह इस एक्सिडेंट के बाद से ही लापता हैं। उनकी खोज जारी हैं। हालांकि, उनके खोए जाने को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्सिडेंट के 16 घंटों के बाद भी अबतक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

इस पूरे घटना पर मालदीव सरकार की तरफ से अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN