Home मनोरंजन समाचार रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में किया अपना...

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में किया अपना पहला शो, फैंस हुए इमोशनल, कहा- ‘रोंगटे खड़े हो गए’

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/Arijit_Singh_1769529468833_1769529472632_1770601322760.jpg

संक्षेप:

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने के अपने फैसले की घोषणा के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने कोलकाता में अपना पहला शो किया। अरिजीत ने रविवार को सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया। सिंगर के परफॉर्म करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह बीते कुछ दिनों से अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर के रिटायरमेंट के फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। अरिजीत के इस फैसले पर फैंस सहित कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट कर अपनी राय रखी। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने के अपने फैसले की घोषणा के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने कोलकाता में अपना पहला शो किया। अरिजीत ने रविवार को सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया। सिंगर के परफॉर्म करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अरिजीत को परफॉर्म करते देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत ने पहले शो में किया परफॉर्म

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस इवेंट में फैंस की भारी भीड़ अरिजीत को देखने पहुंची। इसी इवेंट के दौरान वायरल हुए एक क्लिप में, अनुष्का ने स्टेज पर उनका स्वागत किया और भीड़ तालियों और चीयर्स से गूंज उठी। ऐसे में अरिजीत ने फैंस से कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।’

अरिजीत ने अनुष्का से किया वादा

बता दें कि अरिजीत, अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ स्टेज पर ‘माया भोरा राती’ गाने के लिए शामिल हुए। यह गाना एक बंगाली गाना है जिसे लक्ष्मी शंकर ने गाया था और जिसे दिवंगत सितार वादक पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। अरिजीत ने अनुष्का के घर जाने और साथ में एक गाना कंपोज करने के बारे में भी बात की।

लाइव सुनकर अरिजीत के फैंस इमोशनल हो गए

लाइव शो के दौरान अरिजीत सिंह ने अनुष्का और नोरा जोन्स के गाने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर उनके साथ एक डुएट भी गाया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कहा, ‘मैं बहुत इमोशनल फील कर रहा हूं – एक ही समय में खुशी और दुखी।’ एक व्यक्ति ने लिखा, ‘ओह अरिजीत! आपकी आवाज बहुत याद आई। रोंगटे खड़े हो गए।’ एक ने कमेंट में लिखा था, ‘वाह!! कितना खूबसूरत सरप्राइज है।’ एक X यूजर ने ट्वीट किया, ‘ऐसा लग रहा है जैसे सालों बाद उन्हें लाइव सुन रहा हूं।’

ये भी पढ़ें:जब इस एक्टर संग कंगना ने किया था फ्लर्ट, लेकिन उसने कर दिया था इग्नोर

अरिजीत की प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने वाली पोस्ट

बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हेलो, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को इतने सालों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।’ अरिजीत के इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN