Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/rahul_roy_reels_1777550707385_1777550707524.jpgराहुल रॉय के साथ वायरल हुईं वनिता घाडगे देसाई कौन हैं, हर किसी के मन में यह सवाल है। लोग जाकर उनका इंस्टाग्राम चेक कर रहे हैं और राहुल की लताड़ के बाद कुछ पॉजिटिव कमेंट्स भी दिख रहे हैं।
आशिकी एक्टर राहुल रॉय को रीसेंटली एक वायरल रील पर ट्रोल किया गया। उनके साथ एक लेडी थी जिन्हें लोग कॉन्टेंट क्रिएटर मान रहे हैं। नाम है डॉक्टर वनीता गधागे देसाई। राहुल रॉय का कहना है कि वह ईमानदारी और इज्जत से काम कर रहे हैं, इस पर ट्रोलिंग करना ठीक नहीं। अब लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि राहुल रॉय के साथ रील्स में दिख रही वनिता आखिर हैं कौन। इसी क्यूरिऑसिटी में हमने उनका इंस्टाग्राम खंगालने की कोशिश की। चलिए जानते हैं उनके बारे में क्या पता चला।
कौन है वनिता घाडगे देसाई
राहुल रॉय के साथ उनकी फिल्मों पर रोमांटिक रील पोस्ट करने वाली महिला का नाम डॉक्टर वनिता घाडगे देसाई है। उन्होंने अब तक 17 पोस्ट डाले हैं। वनिता ने खुद को आर्टिस्ट लिखा है। उनके 25.7K फॉलोअर्स हैं और वह सिर्फ तीन लोगों को फॉलो कर रही हैं। एक राहुल रॉय, दूसरी अर्पिता खान और तीसरे राघव चड्ढा। वनिता का अकाउंट खंगालने पर उनके या तो सिंगल पोस्ट दिख रहे हैं या उनके साथ राहुल हैं। राहुल के साथ उनकी सबसे पुरानी रील 13 दिसंबर 2024 की है।
अकाउंट पर कई रील्स
लोग वनिता के अकाउंट पर जाकर लोग पुराने पोस्ट देख रहे हैं। कई ने हैरानी जताई है कि यह असली राहुल हैं या नकली। एक रील में राहुल केक काट रहे हैं और वनिता को खिलाते हैं। उन्होंने अपना गाना रिक्रिएट किया है। ऐसी ही कई और रील्स पड़ी हैं। सारे बखेड़े के बाद राहुल की रील्स पर लोगों के पॉजिटिव पोस्ट दिखने लगे।
लोगों ने उड़ाया था मजाक
राहुल रॉय की वनिता के साथ रीसेंट रील वायरल हुई थी इसमें लोग नेगेटिव कमेंट्स कर रहे थे। एक ने लिखा था, ऐसा लग रहा है कि नशे की दवा दी गई है जैसे थाईलैंड वगैरह में टाइगर को फोटो के लिए दी जाती है। एक ने लिखा था, क्या ये 90 की फिल्मों वाले राहुल रॉय हैं। एक ने लिखा था, कोई केमिस्ट्री मैच होते नहीं दिख रही।
राहुल के जवाब पर सिलेब्स का सपोर्ट
ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने पोस्ट किया था कि वह इज्जत से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि कुछ केसेज हैं जिनका पैसा देना है। उन्होंने लिखा था कि हंसने वालों को उनके लिए कोई अच्छा काम खोज देना चाहिए। राहुल के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं और राहुल रॉय का हौसला बढ़ाया है। सपोर्टर्स में सोनू सूद, फराह खान, अनुपम खेर वगैरह थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



