Home व्यापार समाचार रामदेव की कंपनी के शेयर में आएगा बड़ा उछाल? 52 हफ्ते के...

रामदेव की कंपनी के शेयर में आएगा बड़ा उछाल? 52 हफ्ते के लो पर है भाव

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में लिस्ट पतंजलि फूड्स के शेयर ने ट्रेडिंग के दौरान 52 हफ्ते के लो 472.15 रुपये को टच किया और पिछली क्लोजिंग के मुकाबले भाव में 3 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, इस शेयर की क्लोजिंग 475.50 रुपये पर हुई।

Patanjali foods share target price: शेयर बाजार में गुरुवार को जो भूचाल आया, उसका असर कई बड़ी कंपनियों पर पड़ा। इनमें से एक कंपनी योगगुरु रामदेव की पतंजलि फूड्स लिमिटेड भी है। शेयर बाजार में लिस्ट इस कंपनी के शेयर ने ट्रेडिंग के दौरान 52 हफ्ते के लो 472.15 रुपये को टच किया और पिछली क्लोजिंग के मुकाबले भाव में 3 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, इस शेयर की क्लोजिंग 475.50 रुपये पर हुई। हालांकि, इस बिकवाली के बावजूद शेयर के फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

ब्रोकरेज सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के शेयर का ₹660 का टारगेट प्राइस तय करते हुए ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने बताया कि हाल ही में हरिद्वार स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दौरे के दौरान हमें कंपनी प्रबंधन ने सतर्क लेकिन सकारात्मक संकेत दिए। प्रबंधन के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव का अभी तक एडिबल ऑयल की स्पॉट कीमतों पर बड़ा असर नहीं पड़ा है। मार्जिन पर नजर रखना जरूरी रहेगा लेकिन FMCG प्रोडक्ट्स का योगदान FY22 के 7% से बढ़कर FY28 में करीब 32% होने का अनुमान है। इससे कंपनी के कुल मार्जिन में सुधार की संभावना है।

कंपनी को मिला है नोटिस

हाल ही में पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे गुजरात के कच्छ-गांधीधाम स्थित सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स कमिश्नर ऑफिस से एक ऑर्डर-इन-ऑरिजिनल (फॉर्म DRC-07) मिला है। ऑर्डर में 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के वर्षों में सेस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के अत्यधिक उपयोग, साथ ही रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) पर टैक्स न चुकाने के मामले में ITC के रिवर्सल और पेनल्टी की मांग की गई है। इसमें कुल पेनल्टी ₹3,86,78,700 है। हालांकि, इसका कंपनी के फाइनेंशियल, ऑपरेशनल या अन्य बिजनेस एक्टिविटीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कैसे रहे नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 60 प्रतिशत बढ़कर 593.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.88 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 10,541.12 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,020.38 करोड़ रुपये थी। खाद्य तेल के अलावा कंपनी कई अन्य खाद्य उत्पाद और उपभोक्ता सामान भी बेचती है।

बाजार में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में तेल एवं गैस संयंत्रों पर बढ़ते हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के दबाव में गुरुवार को शेयर बाजार क्रैश हो गया। लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक यानी 3.26 प्रतिशत का गोता लगातार 74,207.24 अंक पर बंद हुआ। यह जून, 2024 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबार के दौरान, यह 2,753.18 अंक टूटकर 73,950.95 अंक पर आ गया था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 12,87,273.89 करोड़ रुपये घटकर 4,26,13,557.95 करोड़ रुपये (4,610 अरब डॉलर) रह गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN