Home मनोरंजन समाचार राम बनते ही रणबीर कपूर के लिए आई गुड न्यूज, टाइम्स 100...

राम बनते ही रणबीर कपूर के लिए आई गुड न्यूज, टाइम्स 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में इकलौते भारतीय एक्टर

29
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/rank_1776269011483_1776269020496.jpg

रणबीर कपूर के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एक्टर टाइम्स के 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शामिल हुए हैं। रणबीर के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं।

रणबीर कपूर के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और इसे जानकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे। एक्टर का नाम टाइम्स के 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशल पीपल इन वर्ल्ड की लिस्ट में नाम आया है। इतना ही नहीं खास बात यह भी है कि रणबीर कपूर ही इकलौते इंडियन एक्टर हैं इस लिस्ट में।

रणबीर ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, बुधवार को टाइम ने 2026 की 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल पीपल की लिस्ट जारी की है जिसमें वर्ल्डवाइड कई दिग्गज के नाम शामिल हैं। टाइम्स प्रोफाइल में रणबीर कपूर की प्रोफाइल बॉलीवुड एक्टर आयुषमान खुराना ने लिखी थी। उन्होंने लिखा, ये एक्टर्स हैं जो लीगेसी को चूज करते हैं और फिर वो एक्टर्स हैं जो अपने क्राफ्ट के जरिए बनते हैं। रणबीर कपूर दूसरे वाले हैं।

वैसे इस लिस्ट में रणबीर के अलावा जो इंडियन सेलिब्रिटी इस लिस्ट में हैं वह हैं शेफ विकास खन्ना।

बता दें कि इस लिस्ट में कई दिग्गज लीडर्स जैसे यूएस के प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प, यूएस सेकेट्री, कनाडा के प्राइम मिनिस्टर, मार्क कार्ने, इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन शामिल हैं।

रणबीर की फिल्में

वहीं रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म एनिमल में नजर आए थे जो ब्लॉकबस्टर थी और अब वह रामायण में नजर आने वाले हैं। रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है तो रवि दुबे ने लक्ष्मण। सनी देओल ने वहीं हनुमान का किरदार निभाया है और यश ने रावण का।

पहले राम बनने के लिए तैयार नहीं थे रणबीर

बता दें कि पहले रणबीर, राम का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर वह राहा के पापा बने। उन्होंने कहा कि ये किरदार और राहा उनकी लाइफ में आईं जो कि एक प्यारा कोइन्सिडेंस था।

भारत की सबसे महंगी फिल्म

रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि दोनों फिल्मों का बजट 4000 करोड़ है।

बाकी फिल्में

रामायण के अलावा रणबीर फिर लव एंड वॉर, एनिमल 2, ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आने वाले हैं। लव एंड वॉर में रणबीर के साथ विकी कौशल, आलिया भट्ट नजर आएंगे। रणबीर की विकी और आलिया की साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले विकी के साथ वह संजू में नजर आए थे और आलिया के साथ वह ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आए थे।

ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर हाल ही में अपडेट आया है कि रामायण के बाद मेकर्स फिर ब्रह्मास्त्र 2 में ही काम शुरू करेंगे। वहीं एनिमल 2 संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल अहम किरदार में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN