Home मनोरंजन समाचार राजकुमार राव ने पिता बनने के बाद लिया बड़ा फैसला, कहा- साल...

राजकुमार राव ने पिता बनने के बाद लिया बड़ा फैसला, कहा- साल में करूंगा सिर्फ 2 फिल्में

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/rajk_1776443116535_1776443126479.jpg

राजकुमार राव का कहना है कि वह पिता बनने से काफी खुश हैं। हालांकि पिता बनने के बाद उनकी लाइफ बदल गई है। अब वह करियर में एक बड़ा फैसला ले रहे हैं।

राजकुमार राव बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अब करियर के इतनी ऊंचाई पर आकर राजकुमार ने एक फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह अब पहले से कम काम करेंगे। उनका प्लान है कि वह साल में 2 फिल्म करेंगे। इसके अलावा वह ध्यान रख रहे हैं कि किस तरह की मूवीज वे करेंगे।

बेटी के बारे में बात कर आ जाती है स्माइल

दरअसल, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टार के चीफ मैनेजिंग एडिटर सोनल कालरा से बात करते हुए राजकुमार ने कहा, ‘जब भी कोई मुझसे बेटी पार्वती के बारे में पूछता है तो मेरे चेहरे पर बड़ी स्माइल आ जाती है। एक बार मेरे किसी को-एक्टर ने पूछा कि आपकी बेटी का नाम है क्या? मैंने कहा पार्वती। उसने कहा कि तुमने देखा कि तुम्हारा चेहरा कितना बदल गया जब हम अपने बच्चों को लेकर बात करते हैं। मैंने कहा कि मैंने नोटिस नहीं किया, लेकिन सब बदल गया।’

बेटी के जन्म के बाद 5 महीने का लिया था ब्रेक

राजकुमार ने कहा कि बेटी के होने के बाद अब उनका फिल्मों को चुनने का नजरिया बदल गया है। वह बोले, ‘जितना टाइम मैं उसे दे सकता हं, मैं देता हूं। मैंने पार्वती के जन्म के बाद 5 महीने का ब्रेक ले लिया था। इसके बाद मैं दादा फिल्म के शूट पर गया। 5 महीने के बाद उसे घर छोड़कर शूट पर जाना अजीब लगता था। काफी मुश्किल था। मैं उसके साथ 24 घंटे रहना चाहता हूं। मैं उसे एक खूबसूरत लड़की के तौर पर देखना चाहता हूं।’

साल में 2 फिल्में करने का है राजकुमार का प्लान

खुद में आए बदलाव पर राजकुमार ने कहा, ‘मैंने अब सोचा है कि मैं अब कम काम करूंगा पहले के हिसाब से। मैं कोशिश करूंगा साल में सिर्फ 2 फिल्म करने की। अब मैं अपनी फिल्मों को लेकर भी ध्यान रख रहा हूं कि किस तरह की करूं। मैं खुद को पुश कर रहा हूं ताकि बेटी, अपनी मां और पत्रलेखा को गर्व महसूस करवाऊं।’

टोस्टर हुई रिलीज

हाल ही में राजकुमार की फिल्म टोस्टर रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। टोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। एक टोस्टर से शुरू हुई ये स्टोरी कहां मर्डर तक पहुंच जाती है, यही इसमें दिखाया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

सौरव गांगुली की बायोपिक में आएंगे नजर

इसके अलावा राजकुमार अब सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसमें वही सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे। बायोपिक का नाम दादा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN