Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/RasKM_1776252290050_1776252308443.jpgRashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की मेकअप आर्टिस्ट ने अब एक पॉडकास्ट में बताया है कि कैसे उन्हें शादी में रश्मिका को तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट का समय दिया गया था।
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें बीते दिनों काफी चर्चा में रहीं। इस सेलेब्रिटी पावर कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को काफी रॉयलर अंदाज में शादी की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अभी भी कपल की अलग-अलग रीति-रिवाज करते हुए रील्स इंस्टा पर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी वाले दिन रश्मिका मंदाना ने तैयार होने के लिए अपनी मेकअप टीम को सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था।
मेकअप आर्टिस्ट को मिले 40 मिनट
मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेंबूरकर ने मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट में बताया कि शादी के दिन रश्मिका की नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी। एक्ट्रेस ने मेकअप टीम को उन्हें तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था। ऐसे में टीम के सामने चुनौती यह थी कि उन्हें एक्ट्रेस को उनके सबसे खास दिन के लिए बहुत सीमित वक्त में तैयार करना था। तन्वी ने बताया, ‘वह खुशी के मारे ग्लो कर रही थीं। पिछली शाम उनका एक इवेंट था, इसलिए उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी। वह बिल्कुल आखिरी वक्त पर आईं और कहा- दोस्तों आपके पास मुझे तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट हैं।’ तन्वी ने बताया कि उन्हें फिर भी रश्मिका को फाइनल टचअप देने तक 1 घंटा लग गया था।
चेहरे पर नजर आ रही थी वो खुशी
तन्वी ने बताया कि रश्मिका इतनी खुश थीं कि कम समय में तैयार होने के बावजूद उनके चेहरे की रौनक कम नहीं हुई। उन्होंने बताया, ‘कुल मिलाकर उन्हें ऊपर से नीचे तक पूरी तरह तैयार होने में केवल डेढ़ घंटा लगा। लेकिन वह इतनी खुश थीं कि गलियारे में चलते वक्त भी उनके चेहरे पर वह एक्साइटमेंट देखी जा सकता थी। यही वजह है कि वह वैसी दिख रही थीं जैसी वह अपनी शादी में नजर आईं।’ मालूम हो कि रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें दुनिया भर में खूब वायरल हुई थीं और उनके लुक की खूब तारीफ हुई।
ग्रांड रही थी विजय-रश्मिका की शादी
बता दें कि शादी के कुछ दिनों बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा था। शादी के बाद कपल ने भारत के कई शहरों में मिठाई बांटी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों ने लिखा, ‘इस देश के सभी प्यारे लोगों के लिए। आप हमेशा हमारी जर्नी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। आप सभी के साथ अपनी शादी सेलिब्रेट करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात रहा है। और भारत में हर चीज का जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ।’ इस कोट के साथ रश्मिका और विजय ने पूरे देश को अपनी शादी का हिस्सा बना लिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


