Home मनोरंजन समाचार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि इस शख्स को आदित्य ने...

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि इस शख्स को आदित्य ने बताया धुरंधर की ‘आत्मा’

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/05/1200x900/aditya_dhar_voikas_1775410664587_1775410675677.png

धुरंधर 2 की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। हर कोई रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहा है। लेकिन अब आदित्य धर ने बताया है कि उनकी फिल्म धुरंधर की ‘आत्मा’ कौन है? 

धुरंधर 2 को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम रही है। फिल्म की कास्ट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पर्दे पर जो दिखा उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन अब आदित्य धर ने फैंस को उस शख्स से मिलवाया है जिसने धुरंधर को इतनी खूबसूरती से पेश किया है। आदित्य धर ने अपने सिनेमेटोग्राफी विकास नौलखा को दुनिया से मिलवाया है। उन्होंने विकास के लिया इंस्टा पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। साथ ही उन्होंने विकास को धुरंधर की ‘आत्मा’ कहा है।

आदित्य धर ने किसके लिए लिखा इंस्टा पोस्ट

आदित्य धर ने जो पोस्ट लिखा उसमें उन्होंने बाताया कि शूटिंग शुरू होने के चंद दिन पहले ही विकास इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि विकास नौलखा ने अपनी मेहनत से हर सीन में जान फूंक दी। आदित्य ने पोस्ट में लिखा- धुरंधर के पीछे की आंख, चित्त और आत्मा विकास नौलखा हैं।

विकास ने स्क्रिप्ट पढ़कर आदित्य धर से क्या कहा था?

आदित्य ने बताया कि विकास नौलखा ने जब पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उन्होंने कहा था कि वो 30 साल से ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो फिल्म में अपनी जान लगा देंगे। फिल्म डायरेक्टर ने कहा कि विकास अपने शब्दों पर खरे उतरे। ये सिर्फ उन्होंने काम की तरह नहीं किया है, ये एक भक्ति थी। आदित्य का मानना है कि विकास का फिल्म से जुड़ना महज एक चुनाव नहीं, बल्कि नियति का फैसला था।

विकास ने फिल्म में फूंकी जान

आदित्य ने कहा कि विकास नौलखा ने सिर्फ पलों को कैप्चर नहीं किया है, बल्कि उनमें जान फूंक दी है। सेट पर उनके इनपुट जोरदार नहीं होते थे, लेकिन हमेशा सटीक और सच्चे होते थे। बहुत से लोग हैं जो फिल्म को शूट करते हैं, लेकिन विकास ने इस फिल्म को जिया है। और ऐसा करने के लिए विकास ने फिल्म को कुछ ऐसा दिया है जिसे बनाया नहीं जा सकता है, और वो है एक आत्मा।आदित्य ने कहा कि वो विकास के प्रति अपार कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह महसूस करते हैं। ये फिल्म उनकी छाप हमेशा अपने साथ लेकर चलेगी।

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने बहुत सी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN