Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/13th_april_ranveer__1776039749793_1776039755142.jpgRanveer Allahbadia GF Juhi Bhatt: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs RCB मैच के दौरान पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट स्पॉट हुए।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया दोबारा रिलेशनशिप में आ गए हैं। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद रणवीर ने बताया था कि विवाद शुरू होने से कुछ समय पहले उनका टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा से ब्रेकअप हुआ था। वहीं अब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए IPL मैच के दौरान रणवीर ने जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है। आइए आपको बताते हैं कि उनकी नई गर्लफ्रेंड कौन है।
रणवीर ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप
MI vs RCB मैच के दौरान दोनों मैचिंग कपड़ों में स्पॉट हुए। रणवीर ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी और जूही ने सफेद स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ फिटेड नीली डेनिम पहनी थी। यूं तो दोनों लाइमलाइट से बचने की काेशिश कर रहे थे, लेकिन जब एक फैन ने रणवीर से सेल्फी मांगी तो रणवीर ने ये कहकर मना कर दिया कि ‘मैं गर्लफ्रेंड के साथ हूं।’ इसके तुरंत बाद, स्टेडियम से उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं, और सोशल मीडिया पर कई लोग जूही भट्ट के बारे में सच करने लगे।
जूही भट्ट कौन हैं?
जूही भट्ट 29 साल की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं, जिनकी डिजिटल दुनिया में लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। मूल रूप से जूही उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उनके 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर जूही ने टिरा जैसे ब्रांड्स और फिल्टरकॉपी जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है।
कैसा कंटेंट बनाती हैं जूही?
उनके इंस्टा प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियो और स्केच का एक मिला-जुला कलेक्शन देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने अपने रिलेशनशिप में होने का कोई इशारा दिया हो। पिछले साल दिवाली के दौरान, उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक फोटो Ghibli स्टाइल में लेडी के साथ थी। हालांकि, उन्होंने उन्हें टैग नहीं किया था इसलिए तब पता नहीं चल पाया था कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है। किंतु अब ऑफिशियल हो गया है कि रणवीर इलाहाबादिया और जूही भट्ट रिलेशनशिप में हैं।
रणवीर ने समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ पर किया रिएक्ट
शनिवार को जब पपराजी शैलेश पांडे ने रणवीर इलाहाबादिया के सामने उनकी तारीफ करते हुए जब समय रैना का जिक्र किया तो रणवीर ने तंज कसते हुए कहा…कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम। ये हामारा टाइम है। अब मेरा टाइम है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



