Home मनोरंजन समाचार ये रिश्ता क्या कहलाता है: विद्या का पर्दा फाश करेगी काजल, अभिरा...

ये रिश्ता क्या कहलाता है: विद्या का पर्दा फाश करेगी काजल, अभिरा की लड़ाई लड़ेगा अरमान

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/16th_feb_yrkkh_34_1771240382464_1771240388389.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में अभिरा की लड़ाई अरमान लड़ते नजर आएगा। हालांकि, दोनों का आमना-सामना नहीं होगा।

स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। विद्या, जिसे अभिरा ने अरमान के जाने के बाद सात साल तक संभाला था, वही आज उसकी पीठ पर छुरा भोंक रही है। उसकी वजह से ही अभिरा, अरमान और मायरा से अलग हुए हैं। हालांकि, ये बात न अरमान को पता है और न अभिरा। लेकिन बहुत जल्द ये सच सामने आएगा।

ये सदस्य सामने लाएगा विद्या का सच

काजल, विद्या का सच जानती है। काजल, विद्या को धमकी देती है। जब विद्या पूछती है कि वो इतने सालों तक चुप क्यों रही तो काजल बताती है कि वह मां और उसके बेटे के बीच फूट नहीं डालना चाहती थी। लेकिन वह यह साफ करती है कि उसकी चुप्पी हमेशा नहीं रहेगी। वह कहती है कि एक दिन सबको सबकुछ बता देगी। विद्या पूछती है कि इस राज को राज रखने के लिए उसे क्या चाहिए। इस पर काजल कहती है कि वह एक दिन बदले में जरूर कुछ मांगेगी।

अभिरा को कौन देता है पल-पल की खबरें?

अभिरा काे हर पल मायरा की खबरें मिलती हैं। अभिरा नहीं जानती की उसे ये मैसेज कौन भेजता है, लेकिन वो हर दिन उसके मैसेज का इंतजार करती है। आने वाले एपिसोड्स में इसका भी खुलासा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शुभचिंतक तान्या या मनीषा हो सकती हैं।

अभिरा के लिए लड़ेगा अरमान

अभिरा फंस जाती है। उसे चारों तरफ से गुंडे घेर लेते हैं। अभिरा उन गुंडों से लड़ती है और तभी वहां अरमान आ जाता है। अरमान, अभिरा को देखता है या नहीं ये बात प्रोमो में साफ नहीं हुई है, लेकिन अरमान उन गुंडों को अभिरा के पीछे जाने से रोकता जरूर है। इतना ही नहीं, उनसे लड़ता भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN