Home विश्व समाचार युद्ध ने लिया खूनी मोड़, ईरान ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर...

युद्ध ने लिया खूनी मोड़, ईरान ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर एक साथ दागीं 75 मिसाइलें

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इससे पहले ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजरायल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए थे, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग घायल हो गए। ये हमले इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुए थे।

अमेरिका और ईरान युद्ध अब और भयंकर मोड़ लेने वाला है। खबर है कि ईरान की तरफ से अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर 75 मिसाइलों के साथ एक साथ धावा बोलने का ऐलान किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया हो। इससे पहले ईरान ने रविवार को धमकी दे दी थी कि अगर अमेरिका की तरफ से ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए जाते हैं, तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद कर देगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ऐलान किया है कि इजरायल और अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइल अटैक की नई लहर शुरू की गई है। इसमें 75 मिसाइलें शामिल हैं।

इजरायल नहीं रोक सका हमले

इससे पहले ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजरायल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग घायल हो गए। ये हमले इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुए थे। इजरायली सेना ने कहा कि वह दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर गिरी मिसाइलों को रोक नहीं सकी। यह पहली बार था जब परमाणु केंद्र के आसपास के क्षेत्र में ईरानी मिसाइलें इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को भेदने में सफल रहीं।

बचावकर्मियों के अनुसार, अराद में सीधे हमले से कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को भारी नुकसान हुआ, जिनमें से तीन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर गिरने के खतरे में हैं। कम से कम 64 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। डिमोना, परमाणु अनुसंधान केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम में है, जबकि अराद उससे करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की धमकी

अमेरिका और ईरान की तरफ से युद्ध के दौरान बुनियादी और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की धमकी के बीच रविवार को तेहरान और उसके सहयोगी लेबनानी समूह हिजबुल्ला ने रविवार को इजरायल पर हमले तेज कर दिए। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की नयी धमकी पर अमल करता है, तो तेल और अन्य निर्यात के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत ‘पूरी तरह से बंद’ कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने दिया अल्टीमेटम

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अगले 48 घंटों के भीतर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों को मिटा देगा। ट्रंप ने कहा कि हमले की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट से की जाएगी। श्री ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पलटवार किया। ईरान ने घोषणा की है कि यदि अमेरिका उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाता है, तो वह न केवल होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थायी रूप से बंद कर देगा, बल्कि क्षेत्र में मौजूद उन सभी देशों के ऊर्जा केंद्रों को भी निशाना बनाएगा जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN