Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/13th_april_yuz_1776044120168_1776044124896.jpgYuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: ‘उल्लू’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि क्रिकेटेर युजवेंद्र चहल उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था और उन्हें ‘क्यूट’ कहा था।
Taniya Chatterjee Video: भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनपर ‘उल्लू’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने आरोप लगाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तानिया पपराजी को अपना इंस्टा डीएम दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि युजवेंद्र चहल उनके वीडियोज पर रिएक्ट करते हैं।
चहल ने क्या मैसेज भेजा?
तानिया ने पपराजी से कहा कि युजवेंद्र चहल ने उनका वीडियो देखा और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा ‘क्यूट’। जब पैप्स ने उन्हें मैसेज दिखाने कहा तो उन्होंने कैमरे के सामने शर्माते हुए युजवेंद्र चहल का मैसेज दिखाया। फिर उन्होंने कहा, ‘यार, क्यूट कहना तो आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।’
तानिया ने रिप्लाई दिया?
इसके बाद पपराजी ने उनका और यूजवेंद्र चहल के मैसेज का वीडिया बनाया। इस दौरान एक कैमरामैन ने तानिया से पूछा कि क्या उन्होंने युजवेंद्र चहल के इस मैसेज का जवाब दिया था? इस पर तानिया ने कहा, ‘यार, मैंने तो यह मैसेज बहुत देर बाद देखा था।’
यहां देखिए तानिया का वीडियो
लोगों ने किया रिएक्ट
तानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युजवेंद्र चहल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें घटिया और बेशर्म कह रहे हैं। एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘युजवेंद्र चहल तो बहुत ही घटिया और बेशर्म इंसान है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरे यार, ये क्या हो रहा है? तानिया चटर्जी ने युजवेंद्र चहल की पोल खोल दी है। वह पैपराजी को अपना इंस्टाग्राम DM दिखा रही है, जिसमें युजवेंद्र ने उनकी स्टोरी पर जवाब देते हुए उन्हें क्यूट कहा था। अगर यह सच है, तो युजवेंद्र को शर्म आनी चाहिए।’ तीसरे ने लिखा, ‘पहले धनश्री फिर आरजे महवश और तान्या। शर्म करो युजवेंद्र चहल।’
कौन हैं तानिया चटर्जी?
तान्या चटर्जी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कोलकाता की रहने वाली हैं और उन्होंने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह हिंदी ओटीटी वेब सीरीज में निभाए गए अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं, खास तौर पर बोल्ड कंटेंट। उन्होंने ‘गंदी बात’ (सीजन 4), ‘क्लास ऑफस 2020’ (सीजन 2), और उल्लू ऐप के कई शोज किए हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर तानिया चटर्जी के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यहां देखिए उनका इंस्टा प्रोफाइल
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



