Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/dharmendra_1764754493530_1764754493714_1773671401259.jpgएक और जहां रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब रेनर जैसी फिल्मी हस्तियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया। ऐसे में अब हेमा मालिनी ने पर रिएक्ट किया।
98वें एकेडमी अवार्ड्स रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए गए। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की। 98वें एकेडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड की 2025 की फिल्मों के बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसमें ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट रखा गया, जिसमें उन अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। एक और जहां रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब रेनर जैसी फिल्मी हस्तियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया। ऐसे में अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के टीवी पर दिखाए गए ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में शामिल न किए जाने पर रिएक्ट किया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
‘बेशक, यह शर्म की बात है’
हेमा मालिनी ने ऑस्कर 2026 से धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘बेशक, यह शर्म की बात है। यह उनके लिए शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज कर दिया, जो दुनिया के कई हिस्सों में, कई लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं। धरमजी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था।’
धरम जी को ऑस्कर की परवाह नहीं होती
हेमा मालिनी ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र को ऑस्कर की परवाह नहीं होती। उन्हें अपने जीवनकाल में बहुत ज़्यादा अवॉर्ड नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? हम दोनों, हम अपने देश में मिले प्यार से ही खुश थे। लेकिन अवॉर्ड हमेशा उनसे दूर ही रहे। यहाँ तक कि मुझे भी ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला।’
ऑस्कर 2026 ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट
बता दें कि इस साल के Oscars में ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट अवॉर्ड शो के इतिहास में सबसे लंबा था। आयोजकों ने कहा था कि वे इस साल स्क्रीन पर सिर्फ एक वीडियो चलाने के बजाय कुछ ‘अलग’ करेंगे। इसके चलते सेगमेंट के अंदर दो और सेगमेंट शामिल थे, जिनमें रॉब राइनर और रॉबर्ट रेडफोर्ड को उनके साथियों द्वारा सम्मानित किया गया। डायरेक्टर रॉब राइनर को उनकी मशहूर फिल्म ‘When Harry Met Sally’ के स्टार बिली क्रिस्टल ने सम्मानित किया। बारबरा स्ट्रीसैंड, जिन्होंने रॉबर्ट रेडफोर्ड के साथ फिल्म ‘The Way We Were’ में काम किया था, ने उन्हें एक “शानदार, सधा हुआ एक्टर” और एक “बुद्धिमान काउबॉय” बताया। उन्होंने फिल्म के टाइटल सॉन्ग की कुछ लाइनें गाकर अपनी बात खत्म की। रेचल मैकएडम्स ने अपने साथी कनाडाई डायने कीटन को श्रद्धांजलि दी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


