Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/alia_bhatt_1736310831896_1771862381619.jpgआलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म नेटफ्लिक्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने नेटफ्लिक्स का बड़ा ऑफर रिजेक्ट किया है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी बज है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसकी अनाउंसमेंट 2024 में हुई थी। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन अब एक नया अपडेट सामने आया है।
कितने करोड़ का ठुकराया ऑफर
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज फिल्म्स को 215 करोड़ की स्ट्रीमिंग डील का ऑफर दिया गया था डिजिटल प्रीमियर के दौरान, लेकिन प्रोडक्शन बैनर ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और अब फिल्म बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी।
थिएटर में ही होगी रिलीज
यश राज फिल्म्स के स्पोकपर्सन ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया कि अल्फा थिएटर में ही रिलीज होगी। स्पोकपर्सन ने यह भी क्लीयर किया कि यश राज फिल्म्स अपनी थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं डालती है और सिनेमाटिक एक्सपीरियंस को गर्व से दिखाती है।
कुछ स्पेशल करना चाहते हैं
स्टेटमेंट में आगे लिखा है, ‘अल्फा के जरिए हम कुछ स्पेशल करना चाहते हैं देश के अच्छे कलाकार आलिया भट्ट और यंग एक्टर शरवरी के साथ। आशा है कि हम एक अच्छी फिल्म बनाएंगे अल्फा के साथ और ये सबको एंटरटेन करेगी और प्रूव करेगा कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना प्यार देंगे जितने बाकी एक्शन फिल्मों को किया है।’
बता दें कि अल्फा एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के जरिए आलिया और शरवरी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। वहीं यश राज के साथ भी आलिया की यह पहली मूवी है।
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म कमाल करेगी।
फिल्म की रिलीज डेट हुई थी पोस्टपोन
बता दें कि फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर इसे पोस्टपोन करके 17 अप्रैल 2026 में रिलीज करने का प्लान किया गया यह वजह बताते हुए कि अल्फा के वीएफएक्स को और समय चाहिए। लेकिन वहीं वैरायटी इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस डेट को सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से क्लैश को रोकने के लिए पोस्टपोन किया गया।
लव एंड वॉर
वैसे बता दें कि इस फिल्म के अलावा अल्फा, लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। अल्फा को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। इसकी शूटिंग भी अभी शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है, लेकिन ज्यादा अपडेट इसको लेकर आ नहीं रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



