Home मनोरंजन समाचार मौत से पहले दिव्यांका ने किया था आखिरी पोस्ट- मुझे अपने साथ...

मौत से पहले दिव्यांका ने किया था आखिरी पोस्ट- मुझे अपने साथ लेकर जाओ शिवा

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/harys_1776868866047_1776868919766.jpg

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच उनका आखिरी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरियाणा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे उनके लाखों चाहने वाले फैंस काफी दुखी हैं। इस बीच उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिन्ड पोस्ट की हुई थी,जिसमें उसके कैप्शन को लेकर चर्चा हो रही है। फैंस इस पोस्ट पर RIP लिखकर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

क्या था आखिरी पोस्ट में लिखा

दिव्यांका की यह पोस्ट जून 2023 की है। इसमें वह नीले रंग की जैकेट और मरून कलर की पगड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा था, POC: शिव मुझे अपने साथ ले चलो।” उनका यह पोस्ट उनकी मौत के बाद काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से पता चलता है कि वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त थीं।

लोगों के रिएक्शन इस पोस्ट पर

एक यूजर ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताते हुए लिखा RIP। एक और ने लिखा कि आजकल इतने सारे युवाओं को हार्ट अटैक क्यों आ रहे हैं। एक और ने कहा कि बहुत जल्दी चली गईं। कभी भूल नहीं पाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स ने ओम शांति और बाकी अन्य कमेंट्स भी खूब लिखे हैं।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थीं दिव्यांका

दिव्यांका मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। वह इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थी और दो करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स थे। वह इस समय गाजियाबाद के राजनगर एक्स्टेंशन में रहती थीं।

क्या हुआ दिव्यांका के साथ

बीती रात एक्ट्रेस की अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्यांका कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। यहां तक कि उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी काम किया था। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस थीं।

दिव्यांका का अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को गाजियाबाद में होगा।

जानें कौन थीं दिव्यांका

दिव्यांका का जन्म 1996 में बुलंदशहर में हुआ था और उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रैजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिक्किम से एमबीए किया था।

वह अब तक 50 हरियाणवी गानों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई पॉपुलर आर्टिस्ट दैसे मासूम शर्मा, केडी, अमित सैनी संग काम किया है।

डांस और एक्टिंग पसंद था दिव्यांका को

अपने पैशन को लेकर एक बार दिव्यांका ने कहा था, ‘मुझे बचपन से डांस और एक्टिंग पसंद है। मैंने टिकटॉक पर भी कई वीडियोज बनाए और उसमें कुछ वीडियोज मेरे वायरल भी हुए थे।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN