Home  लाइफस्टाइल समाचार मैग्नीशियम की कमी से शरीर को होती है ये बीमारियां, इन लक्षणों...

मैग्नीशियम की कमी से शरीर को होती है ये बीमारियां, इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Low Level Of Magnesium Symptoms: मैग्नीशियम की कमी को अक्सर लोग अनदेखा करते हैं। जबकि ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स अगर शरीर में कम हो जाए तो एक दो नहीं बल्कि पूरे 9 तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जानें कौन से लक्षण मैग्नीशियम की कमी के संकेत हैं।

मैग्नीशियम बॉडी के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स में शामिल है। जिसकी जरूरत काफी सारे बॉडी ऑर्गंस को स्मूदली फंक्शन करने के लिए होती है। लेकिन काफी सारे लोगों को इस माइक्रोन्यूट्रिेँट्स की कमी होती है। क्योंकि उन्हें मैग्नीशियम रिच फूड्स कम खाने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ बीमारियों के लक्षण मैग्नीशियम की कमी से दिखते हैं। जिन्हें दूर करने के लिए कई बार डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेते हैं। मैग्नीशियम अच्छी सेहत के लिए जरूरी है और ये करीब 300 बायो केमिकल फंक्शन को प्रभावित करता है। जैसे मसल्स का यूज, नर्व्स को सिग्नल, ब्लड शुगर और प्रेसर लेवल। मैग्नीशियम की कमी के लिए अक्सर खराब क्वालिटी की डाइट, स्ट्रेस, प्रोसस्ड फूड ज्यादा खाना और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के होने पर होती है। मैग्नीशियम की कमी से शरीर में ये लक्षण दिखते हैं।

मसल्स क्रैम्प और चोट

मैग्नीशियम मसल्स के संकुचन और रिलैक्स के लिए बहुत जरूरी है। जब मैग्नीशियम की कमी होती है तो पैरों में दर्द और चोट ज्यादा लगती है।

थकान और कमजोरी

मैग्नीशियम फूड को एनर्जी में बदलने में मदद करती है। मैग्नीशियम की कमी से खाना खाने के बाद भी वो एनर्जी बॉडी को नहीं मिलती। जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

हार्ट बीट तेज या धीमा

मैग्नीशियम हेल्दी हार्ट की रिदम को भी मेंटेन करता है। कई बार हार्ट बीट तेज या धीमी चल रही होती है तो इसका कारण मैग्नीशियम की कमी होती है।

हाई ब्लड प्रेशर

मैग्नीशियम ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है और हार्ट डिसीज का रिस्क बढ़ाते हैं।

एंजायटी और मूड चेंज

मैग्नीशियम की कमी से न्यूरोट्रांसमीटर जो मूड को कंट्रोल करते हैं, वो प्रभावित होते हैं। साथ ही एंजायटी ज्यादा होना या फिर थोड़ा डिप्रेशन होने का कारण कई बार मैग्नीशियम की कमी होती है।

नींद ना आना

अगर आपको नींद ना आने की समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही तो ये मैग्नीशियम की कमी का भी संकेत हो सकती है। दरअसल, जब बॉडी को आराम नहीं मिलता तो बॉडी में मेलाटोनिन नहीं बन पाता जिसकी वजह से इनसोमनिया की समस्या या नींद ना आने की समस्या हो जाती है।

सिर में दर्द और कमजोर हड्डियां

रिसर्च कहती है लो मैग्नीशियम का लेवल सिर दर्द और माइग्रेन को बढ़ाता है और कैल्शियम मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है। ज्यादा लंबे समय तक मैग्नीशियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है।

मैग्नीशियम रिच फूड्स

बादाम, काजू, पंपकिन सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, दालें, डार्क चॉकलेट, साबुत अनाज डाइट में जरूर लें। ये मैग्नीशियम के रिच सोर्स होते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN