Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/01/1200x900/aamir_khan_javed_akhtar_1777634549289_1777634556722.pngAamir Khan Video: आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो आमिर खान और जावेद अख्तर की बातचीत का है। आमिर खान गीतकार जावेद अख्तर की उम्र का जिक्र करते हुए सवाल पूछते हैं। जिसके बाद आमिर खान जावेद अख्तर से माफी मांगते हैं।
आमिर खान, जावेद अख्तर समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे बोमन ईरानी के स्क्रिप्ट राइटिंग सिखाने वाले प्लेटफॉर्म ‘स्पाइरल बाउंड’ में पहुंचे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो आमिर खान और जावेद अख्तर की बातचीत का है। इस वीडियो में आमिर खान जावेद अख्तर से पूछते हैं कि वो अपने 80s में भी काम कर रहे हैं। कैसे वो इतने सालों से इंडस्ट्री में प्रासंगिक हैं? इस बात पर जावेद अख्तर ने कहा कि वो ये ना कहें कि वो अपने 80s में हैं। वो सिर्फ 80 साल के हैं।
आमिर खान ने जावेद अख्तर से पूछा क्या सवाल?
आमिर खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आमिर खान कहते हैं, “मुझे आपको सुनना हमेशा ही अच्छा लगता है, तो मैं आपके वीडियो यूट्यूब पर देखता रहता हूं और उसके बाद आपको फोन भी करता हूं। मेरे पास आपके लिए एक सवाल है: आप इतने वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। आपने अलग-अलग जनरेशन के लोगों के साथ काम किया है, जब आपने अपनी शुरुआत की तब अपनी उम्र के लोगों के साथ, और जैसे-जैसे आप सीनियर होते गए आपने यंग लोगों के साथ काम किया, अब आप अपने 80s में हैं, और उन लोगों के साथ काम करते हैं जो लोग अपनी 20s में हैं। तो आप सभी जनरेशन के साथ इतने प्रासंगिक कैसे हैं?”
आमिर खान को जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब
आमिर खान की बात सुनते ही जावेद अख्तर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जिसके बाद सब हंसने लगे और आमिर खान ने माफी मांगी। जावेद अख्तर ने कहा, “पहली बात तो ये सर, 80s मत कहिए। 87 साल भी 80s में आता है, और मैं सिर्फ 80 साल का हूं। आपने जो ‘s’ जोड़ा है इससे मेरी उम्र पर बुरा असर पड़ा है।”
आमिर खान ने गीतकार से मांगी माफी
जावेद अख्तर की बात सुनते ही आमिर खान समेत सभी सितारे हंसने लगे। आमिर खान ने तुरंत जावेद अख्तर से कहा कि वो ऐसा कहने के लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने कहा- माफी चाहता हूं।
‘एक दिन’ हो गई है रिलीज
आमिर खान की बात करें तो हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म एक दिन रिलीज हुई है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


