Home  लाइफस्टाइल समाचार मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन कब और कहां हो रहा? इस ब्यूटी...

मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन कब और कहां हो रहा? इस ब्यूटी क्वीन पर टिकीं भारत की उम्मीदें!

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Miss World 2026: खूबसूरती, संस्कृति और सामाजिक उद्देश्य को एक मंच पर लाने वाला ये इवेंट बेहद ही खास होता है। आइए जानते हैं कब और कहां इस इवेंट को देखा जा सकता है, कितने देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं और भारत को इस बार कौन रिप्रेजेंट कर रहा है।

साल 2026 में मिस वर्ल्ड का 75वां आयोजन बेहद ही खास होने वाला है। इस साल ये भव्य प्रतियोगिता वियतनाम में होने जा रही है। इसकी शुरुआत 9 अगस्त से होगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को आयोजित होगा। इसकी ऑफिशियल घोषणा मिस वर्ल्ड वियतनाम फिनाले के दौरान जूलिया मॉर्ले ने की, जो मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO हैं। खूबसूरती, संस्कृति और सामाजिक उद्देश्य को एक मंच पर लाने वाला ये इवेंट बेहद ही खास होता है और दुनियाभर की निगाहें इस ग्लोबल इवेंट पर टिकी हुई होती हैं। आइए जानते हैं कब और कहां इस इवेंट को देखा जा सकता है, कितने देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं और भारत को इस बार कौन रिप्रेजेंट कर रहा है।

कहां होने जा रहा 2026 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से जुड़े इवेंट वियतनाम के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे, जहां प्रतिभागियों को वियतनाम के रिच कल्चर को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। शुरुआती इवेंट्स हनोई शहर में होंगे, वहीं ग्रैंड फिनाले का आयोजन ची मिन्ह सिटी में किया जाएगा।

भारत में कब और कहां देख सकेंगे?

भारतीय दर्शकों के लिए अभी प्रसारण टाइमिंग तय नहीं की गई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि फिनाले की तारीख करीब आते-आते इसकी जानकारी ऑफिशियली साझा कर दी जाएगी।

इस बार क्यों खास है मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

इस साल यानी 2026 का मिस वर्ल्ड आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि ये अबतक का सबसे बड़ा आयोजन होने वाला है। इस बार लगभग 130 देश इस प्रतियोगिता के शामिल हो रहे हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ये दिखता है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की पहुंच और प्रभाव ग्लोबल लेवल पर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत की उम्मीदें किस पर टिकी हैं

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल करेंगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को ले कर खुशी भी जाहिर की है। मिस वर्ल्ड में भारत का रिकॉर्ड हमेशा से मजबूत रहा है, ऐसे में इस बार भी उनकी जर्नी पर सभी की नजरें रहेंगी।

वर्तमान मिस वर्ल्ड, थाईलैंड की ओपल सुचाटा, सितम्बर में होने वाले ग्रैंड फिनाले के दौरान अपनी उत्तराधिकारी को ये प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। 75वीं वर्षगांठ, बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और वियतनाम का समृद्ध कल्चर, इन सभी वजहों से मिस वर्ल्ड 2026 को ले कर लोगों में एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है। सभी की नजरें होने वाले इस ग्रैंड इवेंट पर टिकी हुई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN