Home विश्व समाचार मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ओमान में दो भारतीयों की...

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ओमान में दो भारतीयों की मौत, 10 घायल; सरकार ने क्या बताया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओमान के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 28 फरवरी को छिड़े युद्ध के बाद पश्चिम एशियाई देश में भारतीयों के मारे जाने का यह पहला मामला है।

ओमान के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 28 फरवरी को छिड़े युद्ध के बाद पश्चिम एशियाई देश में भारतीयों के मारे जाने का यह पहला मामला है। इसके अलावा सोहार शहर में अल अवाही औद्योगिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले में दस भारतीय भी घायल हुए। यह राजधानी मस्कट से करीब 200 किमी दूर स्थित है। हालांकि सभी को खतरे से बाहर बताया गया है। अब तक कई पश्चिम एशियाई देशों, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है, में ड्रोन और मिसाइल हमलों में तीन दर्जन से अधिक भारतीय घायल हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब तक कितने भारतीयों की मौत
विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव (गल्फ) असीम महाजन ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक इंटर-मिनिस्ट्री ब्रिफिंग में कहाकि सोहायर शहर में एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। ओमान न्यूज एजेंसी ने एक सिक्योरिटी सोर्स का हवाला देते हुए कहाकि सोहार में दो ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें से एक ड्रोन अल अव्ही इंडस्ट्रियल जोन से टकरा गया। इसके परिणामस्वरूप दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। 28 फरवरी से इरान-अमेरिका संघर्ष की शुरुआत के बाद, व्यापारी जहाजों और टैंकरों पर हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है और एक और लापता बताया गया है। अब तक जमीन पर किसी मारे जाने की खबर नहीं मिली थी।

अपने नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान
भारतीय सरकार ने हाल के दिनों में पश्चिम एशियाई देशों के नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत के दौरान उन 10 मिलियन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है जो इन देशों में रह रहे हैं। महाजन ने यह भी कहाकि बुधवार को इराक के बासरा के पास हमले का शिकार हुए अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु के 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से बासरा शहर के एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सफीसिया विष्णु पर हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। महाजन ने कहाकि उनके शव को देश वापस ले जाने के प्रयास जारी हैं। 15 बचाए गए नाविकों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि हमारी मिशन टीम बसरा में है और सभी सहायता प्रदान कर रही है।

अब तक कितने भारतीय लौटे
महाजन ने ब्रीफिंग में यह भी बताया कि 28 फरवरी से 1,50,000 भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया से लौट चुके हैं। इसमें पिछले कुछ दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से कतर से लौटे 2,900 भारतीय और बहरीन से लौटे 1,000 भारतीय शामिल थे। उन्होंने कहाकि यूएई के कई हवाई अड्डों से नियमित गैर-निर्धारित कॉमर्शियल फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने गुरुवार को सऊदी अरब के रियाद से उड़ानें शुरू की थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN