Home मनोरंजन समाचार माथे पर सिंदूर और गले में दिखा मंगलसूत्र, पति विजय देवरकोंडा का...

माथे पर सिंदूर और गले में दिखा मंगलसूत्र, पति विजय देवरकोंडा का हाथ थामे ससुराल पहुंचीं रश्मिका मंदाना

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/Vijay_Rashmika_K_1772554346789_1772554617646.jpg

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा शादी के बाद पहली बार हाथों में हाथ लिए पब्लिकली नजर आए। रश्मिका की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र बेहद खूबसूरत लग रहा था।

साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें हाल ही में खूब चर्चा में रहीं। कपल 26 फरवरी को उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार पूरी तरह पारंपरिक लुक में नजर आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रश्मिका अपने पति विजय का हाथ थामे नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि शादी के बाद रश्मिका पहली बार गले में मंगलसूत्र पहने और माथे पर सिंदूर लगाए पब्लिकली नजर आईं। कपल की ये तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गईं।

ससुराल में दिखा रश्मिका का ‘देसी’ अवतार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका हाल ही में तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे। इस मौके पर रश्मिका ने बेज रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसका लाल रंग का बॉर्डर उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। रश्मिका ने गले में मंगलसूत्र के साथ गोल्ड की चेन पहनी हुई थी और बालों को खुला रखा था। वहीं विजय देवरकोंडा सफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट कुर्ते और पजामे में काफी कूल नजर आए। दोनों के चेहरों पर सादगी और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा था।

कपल ने गांव में निभाए सभी रीति-रिवाज

उदयपुर में बहुत शालीन ढंग से शादी करने के बाद अब यह कपल अपने पारिवारिक रीति-रिवाजों को निभाने में बिजी है। थुम्मनपेट गांव में विजय और रश्मिका ने अपने नए बने घर में गृहप्रवेश किया। इसके साथ ही उन्होंने घर की सुख-शांति के लिए सत्यनारायण स्वामी का व्रत भी रखा। गांव के लोगों ने अपने देसी सुपरस्टार्स का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और लोकल लोगों ने इस नई जोड़ी को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। गांव में रीति-रिवाज निभाने के बाद कपल हैदराबाद वापस लौटा। जहां उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर का दौरा किया।

4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे इस जोड़े ने मंदिर में मौजूद भक्तों के साथ अपनी खुशी साझा की और प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटीं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय और रश्मिका मंदिर के बाहर एक-दूसरे का हाथ थामे काफी खुश और रिलैक्स दिख रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद अब सबकी निगाहें इस कपल के ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हैं, जो 4 मार्च को हैदराबाद में होने जा रहा है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट को इनविटेशन ओनली रखा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN