Home मनोरंजन समाचार महेश बाबू, अल्लू अर्जुन पर प्रकाश राज ने कसा तंज? साउथ एक्टर्स...

महेश बाबू, अल्लू अर्जुन पर प्रकाश राज ने कसा तंज? साउथ एक्टर्स ने की थी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की तारीफ

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/wrertfsytdddffgg_1774060669971_1774060674298.jpg

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉरमेंस की तारीफ करने वाले साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा है। इसके अलावा एक्टर ने धुरंधर से खुद को दूर रहने की बात कही।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को साउथ एक्टर्स से जबरदस्त सपोर्ट मिला है। एक्टर की फिल्म रिलीज होते ही विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू जैसे एक्टर्स ने तारीफ की है। अब एक्टर प्रकाश राज ने X यूजर को रिप्लाई करते हुए साउथ एक्टर्स की तारीफ पर तंज कसा है। दरअसल, धुरंधर की रिलीज के बाद से ही फिल्म को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया गया था। एकाध यूट्यूब, एक्टर्स ने फिल्म की आलोचना करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर को बीजेपी को फिल्म के जरिए प्रोमोट करने का आरोप लगाया था। अब साउथ एक्टर्स पर प्रकाश राज ने तंज कसा है।

प्रकाश राज का ट्वीट

दरअसल, एक X यूजर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘धुरंधर 2 की अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने तारीफ की है। किसी बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया क्या?’ इसके जवाब में प्रकाश राज ने तंज कसते हुए जो लिखा उसका मतलब है कि अब ये औपचारिकता साउथ में भी फैल रही है’।

प्रकाश राज ने कहा धुरंधर से दूर हैं

इससे पहले प्रकाश राज ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रेडियो पर 1961 की फिल्म हम दोनों का गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ बज रहा है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘मैं बहुत दूर हूं धुरंधर से। प्रकाश राज के इन पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि आदित्य धर ने धुरंधर के दोनों भाग में नरेंद्र मोदी सरकार का प्रमोशन किया है। कुछ ने इसे प्रोपेगंडा फिल्म बताया। वहीं कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी, एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ की है।

साउथ एक्टर्स ने की रणवीर की तारीफ

साउथ एक्टर्स अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह पर गर्व जताते हुए फिल्म को खास बताया है। एक्टर ने कहा कि फिल्म में देशभक्ति को स्वैग के साथ दिखाया गया है। एक्टर विजय देवरकोंडा ने रिलीज से पहले ही पोस्ट शेयर कर भारत माता की जय के नारे लगा दिए थे। जूनियर एनटीआर ने फिल्म देखते ही धुरंधर 2 की टीम को सैल्यूट करने की बात कही। एक्टर ने पहले भाग में नजर आए अक्षय खन्ना के काम को फिर से याद करते हुए उन्हें बुनियाद बताया। अब महेश बाबू की तारीफ भरा पोस्ट आया है। महेश बाबू ने लिखा कि रणवीर का ये सबसे बेस्ट रूप ऐसे सामने आया है।

धुरंधरों के दोनों भागों में दिखाई गई ये घटनाएं

बता दें, 5 दिसंबर 2025 को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी। पहले पार्ट में डायरेक्टर आदित्य धर ने कांधार हाईजैक, 26/11, संसद भवन बम ब्लास्ट जैसी घटनाओं को दिखाया था। एकाध जगह असली फुटेज भी इस्तेमाल किया। वहीं पार्ट 2 में नोटबंदी, यूपी की सरकार में विधायक रहे अतीक अहमद का पाकिस्तानियों से कनेक्शन दिखाया गया है। कुछ लोगों ने इस वजह से धुरंधर के दोनों भागों को एक प्रोपेगेंडा बताया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN