Home  लाइफस्टाइल समाचार महंगी साड़ी से दाग साफ करने के लिए जरूर पता होने चाहिए...

महंगी साड़ी से दाग साफ करने के लिए जरूर पता होने चाहिए टिप्स और ट्रिक्स

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साड़ी पर लगे दाग को साफ करने के लिए आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स जरूर पता होने चाहिए। अगर आपकी साड़ी पर तेल या हल्दी का निशान लग गया है तो यहां दिए टिप्स और ट्रिक्स जरूर जानें।

शादी-ब्याह और तीज-त्योहारों पर महिलाएं इंडियन वियर पहनना पसंद करती हैं। खासतौर से महिलाएं साड़ी पहनना खूब पसंद करती हैं। साड़ी कई तरह के फैब्रिक में आती हैं और इनकी बनावट और वर्क इसे आकर्षक बनाती हैं। साड़ी एक ऐसी आउटफिट है जिसे घर पर धोना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं ड्राई क्लीन करवाती हैं। हालांकि, इसे साफ करने के लिए बार-बार धुलवाने पर इसकी चमक धीरे धीरे कम होने लगती हैं। अब चमक को बचाए रखने के लिए छोटे-मोटे दागों को आप घर पर भी साफ कर सकते हैं। यहां कुछ साड़ी साफ करने के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

साड़ी से दाग कैसे हटाएं

1) किसी फंक्शन या त्योहार में अगर आपकी साड़ी पर चाय या खाने का कोई टुकड़ा गिर जाए, तो उस जगह को दाग से बचाने के लिए तुरंत उस पर पानी डालें और थोड़ा रगड़ दें। ऐसा करने से दाग ज्यादा गहरा होने से बचा सकते हैं। फिर घर आने के बाद आप उस दाग पर शैम्पू का इस्तेमाल करें। शैम्पू का इस्तेमाल साड़ी पर करने से कोई नुकसान नहीं होता।

2) साड़ी से तेल के दाग साफ करने के लिए टेलकम पाउडर या बेकिंग सोडा काम आ सकता है। साड़ी अगर सिल्क की है तो एक कप ठंडे पानी में एक चम्मच सफेद सिरका मिलाकर दाग पर लगाएं। फिर माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। दाग को हमेशा ठंडे पानी से साफ करें और धूप से बचाकर छाया में सुखाएं।

3) साड़ी पर सब्जी गिरने के बाद हल्दी का दाग लग गया है तो इसे साफ करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नींबू के रस का पेस्ट बनाकर दाग पर 30 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसके सूखने के बाद अच्छे से धोकर साफ करें।

4) अगर आपको बहुत पसीना आता है जिसकी वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं तो हल्के डिटर्जेंट या नींबू के रस को पानी में मिलाकर दाग वाले हिस्से पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धोएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN