Home राष्ट्रीय समाचार मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान विस्फोट, 7 लोगों...

मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान विस्फोट, 7 लोगों की मौत

9
0

Source :- BBC INDIA

इंदौर

इमेज स्रोत, ANI

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के आग लगने की एक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह हादसा शहर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में सुबह क़रीब चार बजे हुआ, जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे.

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार इंदौर के पुगलिया परिवार के घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार रात में चार्जिंग पर लगी हुई थी.

उन्होंने बताया, “शुरुआती जांच के अनुसार सुबह क़रीब चार बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई. कुछ ही मिनटों में यह आग घर के भीतर फैल गई, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे.”

बताया जा रहा है कि घर में क़रीब 15 गैस सिलेंडर मौजूद थे. आग की वजह से इनमें विस्फोट शुरू हो गया.

चश्मदीदों के मुताबिक़ कम से कम चार सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे जोरदार धमाके हुए और पूरा इलाक़ा दहल गया. इन धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौक़ा तक नहीं मिल सका.

परिवार में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके लिए कई रिश्तेदार उनके घर में ठहरे हुए थे.

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “आशंका है कि विस्फोट के बाद बिजली कटने से इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे बाहर निकलना और मुश्किल हो गया.”

पुलिस का कहना है कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आसपास के घरों की जांच की जा रही है.

SOURCE : BBC NEWS