Home  लाइफस्टाइल समाचार भारत में हनीमून के लिए बेस्ट है दार्जिलिंग, यूं प्लान करें रोमांस...

भारत में हनीमून के लिए बेस्ट है दार्जिलिंग, यूं प्लान करें रोमांस से भरा ट्रिप

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में हनीमून के लिए रोमांटिक जगहों के बारे में खोज रहे हैं चो दार्जिलिंग पर गोर दें। ये रोमांटिक जगह पार्टनर के साथ शांत क्वालिटी टाइम बिताने के लिए एकदम बेस्ट है। देखिए, यहां का ट्रिप कैसे प्लान करें। 

प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए दार्जिलिंग दुनिया भर में फेमस है। भारत में हनीमून की जगह खोजने वालेकपल्स इस जगह पर गौर कर सकते हैं। ये जगह हनीमून कपल्स के लिए रोमांटिक हेवन मानी जाती है। यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। इसके अलावा धुंध भरी सुबह और ठंडी शामें कपल्स को एक-दूसरे के करीब आने का बहाना देती हैं। शाम के समय हाथ में हाथ डालकर मॉल रोड पर घूमना, शॉपिंग करना और लोकल खाने का मजा आपके ट्रिप को यादगार बना सकता है। अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर अपने पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जाएं। देखिए, दार्जिलिंग में 4 दिन का हनीमून कैसे प्लान कर सकते हैं।

पहला दिन

आमतौर पर बागडोगरा हवाई अड्डे या एनजेपी स्टेशन से दार्जिलिंग पहुंचने के 3 घंटे लगते हैं। पहले दिन की शाम को मॉल रोड पर हाथ में हाथ डालकर टहलें। यहां के किसी कैफे या बैकरी में गरमागरम चॉकलेयट का मजा लें और पहाड़ों पर सूर्यास्त देखें।

दूसरा दिन

सुबह 4 बजे टाइगर हिल पर जाएं और उगते सूरज की रौशनी को कंचनजंगा पर पड़ते हुए देखें वापसी में बटासिया लूप और घूम मठ पर रुकें। टॉय ट्रेन की सवारी करें।ॉ

तीसरा दिन

तीसरे दिन की सुबह हैप्पी वैली चाय बागान जाएं। इस दौरान आप झाड़ियों के बीच टहलें और पारंपरिक हिमालयी पोशाक में फोटोज क्लिक करवाएं। दोपहर के समय शांत और आध्यात्मिक टाइम बिताने के लिए जापानी पीस पैगोडा जाएं। फिर अपने रिसॉर्ट में कैंडललाइट डिनर।

चौथा दिन

सुबह के समय 2 घंटे की दूरी पर स्थित मिरिक झील देखकर आएं। यहां नाव की सवारी और संतरे के बागों में सैर कर सकते हैं। फिर घर वापसी के लिए निकलें।

टिप

1)टॉय ट्रेन की टिकट पहले से बुक करें क्योंकि ये हफ्ते भर पहले ही बुक हो जाती हैं।

2) टाइगर हिल्स पर जाएं तो एक हैवी जैकेट साथ लेकर जाएं। चाहें आप गर्मियों में ही क्यों न जा रहे हों।

कब जाएं

दार्जिलिंग जाने के लिए लोह मार्च से मई तक के महीने को बेस्ट मानते हैं। इस दौरान आसमान साफ ​​रहेता है। रोडोडेंड्रोन के फूल खिलेंगे और कंचनजंगा के शानदार नजारे देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा सितंबर से नवंबर के महीने में भी लोग इस जगह पर जाने का प्लान करते हैं। इस दौरान मानसून के बाद की हरियाली देखने लायक होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN