Home मनोरंजन समाचार भारत को नहीं हमजा की जरूरत, पाकिस्तानी कर रहे हैं हमारे लिए...

भारत को नहीं हमजा की जरूरत, पाकिस्तानी कर रहे हैं हमारे लिए जासूसी, कर्नल भूपिंदर ने खोले बॉर्डर पार के राज

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/dhurandhar_2__1774958813734_1774958813963.jpg

कर्नल भूपिंदर शाही ने धुरंधर 2 के लिए आदित्य धर को डेटा दिया है। उन्होंने रियल लाइफ जासूसों के बारे में काफी कुछ बताया। कहा कि अब हमजा की जरूरत नहीं, पाकिस्तानी खुद भारत की मदद करते हैं।

धुरंधर 2 फिल्म रिलीज होने के बाद भारत में इंडियन स्पाई और एजेंट्स पर चर्चा तेज हो गया है। मूवी के लीड कैरेक्टर हमजा (रणवीर सिंह) को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। फिल्म से मिलिट्री कंसल्टेंट के रूप में जुड़े भूपिंदर शाही ने जासूसों के बारे में कई इंट्रेस्टिंग बातें बताईं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि अब हमें हमजा जैसे स्पाई की जरूरत नहीं क्योंकि पाकिस्तान के लोग ही भारत की मदद कर रहे हैं।

कैसे करवाते हैं जासूसी

भूपिंदर शाही भूतपूर्व आर्मीमैन हैं। वह श्लोका के पॉडकास्ट में भारत और पाकिस्तान के जासूसों के बारे में बात करे थे। उन्होंने बताया, ‘हमें अब हमजा जैसे लड़के भेजने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अभी वहां लोग सिस्टम से बहुत परेशान हैं। हमें पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, सभी बॉर्डर्स से हमें डेटा मिल जाता है। हम जब चाहें उस बंदे को बॉर्डर से अंदर बुला लेते हैं। वहां पोस्ट को अलर्ट करके पाकिस्तान के लोगों से डेटा लिया जाता है और उनको इज्जत के साथ वापस छोड़ दिया जाता है।’

पाकिस्तान ही करवाता है जासूसी

भूपिंदर बोले, ‘पाकिस्तान के लोग ही अपने जिहादी हिंदुस्तान भेजते हैं। हमारे देश की इकोनॉमी अच्छी है, सब अच्छा चल रहा है। लोग यहां खुश हैं। वहां तो रोज बम ब्लास्ट हो रहे है। ल्यारी जैसे गैंगवॉर हो रहे हैं। आपको पता है कि पाकिस्तान को उनकी सेना चला रही है। डेमोक्रेसी तो नाम की है। लोकतंत्र सिर्फ दिखावा है।’

पाकिस्तानी क्यों बन जाते हैं जासूस

जब सवाल किया गया कि कोई पाकिस्तानी क्यों हमारे लिए जासूसी करेगा? इस पर भूपिंदर बोले, ‘बहुत से कारण होते हैं। सबसे बड़ा रीजन है गरीबी। आपके पास 4-5 बच्चे हैं, आपको परिवार चलाना है। पाकिस्तान में जॉब नहीं हैं तो हम रिझा सकते हैं।’ भूपिंदर ने बताया कि 4-5 लोगों से कॉन्टैक्ट बना लो वही और लोगों को लाता रहता है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के पास उनका एक बंदा है। वह उससे बोलते हैं वो और लोग लाता है। ईट भट्टे, मोची, नाई… ये सब काम करने वाले मिल जाते हैं। भूपिंदर बोले, ‘पाकिस्तान के कई फेमस लोग भी हमारी मदद करते हैं। उनको पता है कि उनका देश गलत है। क्या पता दाऊद इब्राहिम भी मदद कर रहा हो। हम कुछ नहीं कह सकते। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता पर कुछ भी हो सकता है।’

लोगों में आर्मी के खिलाफ गुस्सा

भूपिंदर बोले, वहां आर्मी के खिलाफ भी गुस्सा है। कहीं मां-बाप को मारा जाता है, कहीं लड़कियों का रेप करते हैं। पाकिस्तान में तो लड़कियां ऐसे ही उठा लेते हैं। वो तो दो-तीन शादियां करते हैं। जब चाहते हैं धर्म के खिलाफ चार्ज लगाकर उठा लेते हैं। इसलिए भारत के लिए उनके देश के लोगों से ही जासूसी करवाना ज्यादा आसान हो गया है। भूपिंदर शाही ने बताया कि अलग-अलग वजहों से लोग स्पाई बनते हैं। कोई पैसे के लिए, कोई मजे के लिए तो कोई बदले के लिए करता है तो कोई धर्म के लिए करता है।

डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई बातें पॉडकास्ट पर आधारित हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके सच होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN