Home विश्व समाचार भारत के पड़ोस में शुरू हो गई भीषण जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान...

भारत के पड़ोस में शुरू हो गई भीषण जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान में ऑपरेशन गजब लिल-हक के तहत काबुल और कंधार शहरों को दहलाया है। हवाई हमलों में सौ से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pakistan-Afghanistan War: बीते कई दिनों से तनाव चरम पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने रविवार को किए गए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में गुरुवार को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने भी काबुल सहित कई अफगानी शहरों को निशाना बनाया है और सौ से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मारने का दावा किया है।

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि युद्ध शुरू हो गई है। ख्वाजा आसिफ ने लिखा, “हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यह एक खुली जंग है।” इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं जिससे शुक्रवार को स्थिति बेहद खराब होती नजर आ रही है।

अफगानिस्तान ने की थी जवाबी कार्रवाई

इससे पहले अफगानिस्तान की सेना ने गुरुवार को बताया कि उसने पाक कर हमला कर पाकिस्तानी सेना 12 से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि यह हमले पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में शुरू किए गए हैं। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार की जाने वाली कार्रवाई के जवाब में, ‘डूरंड लाइन’ पर स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए।” मुजाहिद ने आगे कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। हालांकि हताहतों या सैनिकों के पकड़े जाने के दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बौखलाया पाकिस्तान

अचानक हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। पाक के सूचना मंत्रालय ने पर एक पोस्ट में कहा है कि अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के कई स्थानों पर ‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की है और इस कार्रवाई का पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल और प्रभावी तरीके से जवाब दिया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया है, ”पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”

डूरंड लाइन कोे लेकर विवाद

बता दें कि दोनों देशों की 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को ‘डूरंड लाइन’ के नाम से जाना जाता है, जिसे अफगानिस्तान ने औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। इसे लेकर ही दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है और अब इसने संघर्ष का रूप ले लिया है। पाकिस्तान की सेना ने बीते रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हवाई हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने दावे को खारिज किया है और कहा है कि इन हमलों कई आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN